NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 35 साल बाद पर्दे पर फिर राम-सीता बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, ऐसे दी प्रस्तुति
    मनोरंजन

    35 साल बाद पर्दे पर फिर राम-सीता बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, ऐसे दी प्रस्तुति

    35 साल बाद पर्दे पर फिर राम-सीता बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, ऐसे दी प्रस्तुति
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 23, 2022, 01:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    35 साल बाद पर्दे पर फिर राम-सीता बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, ऐसे दी प्रस्तुति
    पर्दे पर फिर 'राम-सीता' बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

    दिवाली का मौका है, त्यौहारों की रौनक है और हर तरफ चर्चा श्री राम के अयोध्या वापसी की हो रही है। ऐसे में मनोरंजन जगत भी इसी भाव में सराबोर है। शनिवार को 'झलक दिखला जा' के मंच पर रामानंद सागर के 'राम-सीता' यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया पहुंचे। दोनों ने मंच पर राम-सीता के रूप में एक दृश्य भी प्रस्तुत किया। करीब 35 साल बाद उन्हें पर्दे पर फिर से इस रूप में देखकर प्रशंसक भाव-विभोर हो गए।

    अरुण और दीपिका ने प्रस्तुत किया यह दृश्य

    शो के दौरान होस्ट मनीष पॉल ने उनसे रामायण से अपने पसंदीदा सीन को प्रस्तुत करने का निवेदन किया। इसके बाद दोनों मंच पर आए और राम-सीता के रूप में प्रस्तुति दी। दोनों ने राम और सीता की शादी के बाद उनके पहले मिलन का दृश्य प्रस्तुत किया। इस दृश्य में राम सीता से कहते हैं कि वह उनकी दासी नहीं बल्कि अर्धांगिनी और साथी हैं। वह सीता को एक पत्नी व्रत का वचन भी देते हैं।

    राम और सीता बने अरुण और दीपिका

    Instagram post

    A post shared by colorstv on October 23, 2022 at 11:09 am IST

    मैं अग्निपरीक्षा के पक्ष में कभी नहीं रहा- अरुण

    शो के प्रतिभागी अमृता और प्रतीक ने मंच पर अग्निपरीक्षा का दृश्य प्रस्तुत किया। जज के साथ अरुण गोविल और दीपिका ने इनकी प्रस्तुति पर अपनी राय दी। राय देते हुए अरुण ने कहा कि निजी तौर पर वह कभी अग्निपरीक्षा के समर्थन में नहीं रहे हैं और आखिर क्यों एक औरत खुद को साबित करने के लिए यह परीक्षा दे। 'रामायण' में लंका से वापस आने पर राम से मिलने से पहले सीता ने अग्निपरीक्षा दी थी।

    अरुण को राम मानते हैं लोग, सुनाया अनोखा किस्सा

    कुछ समय पहले अरुण का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एयरपोर्ट पर एक महिला उनके पैर छूती नजर आ रही थी। अरुण ने उस वाकये के बारे में बताया कि उस महिला के पति ICU में थे और वह उन्हें रामनामी दुपट्टा पहनाकर उसे अपने पति के पास ले जाना चाहती थी। अरुण ने आगे कहा कि यह उनकी आस्था का ही चमत्कार था कि उनके पति अगले दिन ICU से सीधा घर जाने के लिए डिस्चार्ज हो गए।

    1987 में आई रामायण की आज भी है लोकप्रियता

    रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस शो में अरुण और दीपिका ने राम और सीता का किरदार निभाया था, जिसके बाद इन दोनों की वही छवि लोगों के मन में बस गई। 87 के बाद यह धारावाहिक समय-समय पर अलग-अलग चैनलों पर भी प्रसारित हुआ। कोरोना वायरस लॉकडाउन के समय इस शो को दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया। इतने साल बाद भी इस शो और इसके कलाकारों की वही लोकप्रियता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' का दसवां सीजन कलर्स पर प्रसारित हो रहा है। इस शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    रामानंद सागर
    अरुण गोविल
    झलक दिखला जा 10

    ताज़ा खबरें

    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    टीवी शो

    बिग बॉस 16: फराह खान लगाएंगी फटकार, इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी टीना दत्ता! बिग बॉस 16
    सेहबान अजीम और नियति फिटनानी 'डियर इश्क' के लिए आए साथ, जानिए कब और कहां देखें  हॉटस्टार
    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक

    रामानंद सागर

    'जय माता वैष्णो देवी की' में वैष्णो देवी की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका चिखलिया बॉलीवुड समाचार
    रामानंद सागर के 'रामायण' की टेलीविजन पर फिर वापसी, जानिए कब से होगा प्रसारण बॉलीवुड समाचार
    नौ लाख रुपये में तैयार होता था 'रामायण' का एक एपिसोड, इतनी होती थी कमाई दूरदर्शन
    'रामायण' ने नहीं बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस टीवी शो से अभी भी पीछे मनोरंजन

    अरुण गोविल

    ....जब अरुण गोविल को धूम्रपान के लिए पड़ी गालियां, तो छोड़ दी सिगरेट सेलिब्रिटी गॉसिप
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' में राम की भूमिका निभाएंगे अरुण गोविल अक्षय कुमार
    स्टार प्लस ने फिर शुरु किया 'रामायण' का प्रसारण, दीपिका और अरुण ने की ऐसी मांग मनोरंजन
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार

    झलक दिखला जा 10

    झलक दिखला जा 10: गुंजन सिन्हा बनी विजेता, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये टेलीविजन मनोरंजन
    'झलक दिखला जा' में दिखेंगे किली पॉल, श्रीति झा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री करण जौहर
    'झलक दिखला जा' में दिखेंगी निया शर्मा समेत ये हस्तियां टीवी शो
    'झलक दिखला जा 10' के लिए रैना, हरभजन और मलिंगा को मिला ऑफर करण जौहर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023