Loading...
'असुर 3' के साथ फिर गहरा होगा खौफनाक हत्याओं का खेल, शुरू हो गई शूटिंग
'असुर 3' की शूटिंग हुई शुरू

'असुर 3' के साथ फिर गहरा होगा खौफनाक हत्याओं का खेल, शुरू हो गई शूटिंग

Sep 04, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

OTT की लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक, अरशद वारसी और बरुन सोबती की 'असुर' अपने तीसरे सीजन के साथ लौटेगी। इसकी शूटिंग मुंबई में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। इस बार निर्देशन की कमान गौरव शुक्ला संभाल रहे हैं, जिन्होंने सीरीज का निर्माण और लेखन कार्य के किया है। दरअसल, 'असुर' के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं। इनका निर्देशन ओनी सेन ने किया था, जिन्होंने हालिया रिलीज सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' भी निर्देशित की थी।

रिलीज

तीसरे सीजन के साथ पुराने कलाकारों की होगी वापसी

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निर्माताओं ने 30 अगस्त से मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है। अगले तीन महीनों में कई शहरों में फिल्मांकन करने की उम्मीद है।

उनका लक्ष्य 2027 के मध्य में जियोहॉटस्टार पर सीरीज का प्रीमियर करना है।

अरशद और बरुन अपने निभाए गए किरदारों 'धनंजय राजपूत' और 'निखिल नायर' के रूप में फिर वापसी करेंगे।

रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका और विशेष बंसल भी लौटेंगे, जबकि नए चेहरों में अहसास चन्ना और श्वेता बसु प्रसाद शामिल होंगी।

पिछले सीजन

2020 में आया था 'असुर' का पहला सीजन

'असुर' का पहला सीजन कोविड के दौरान, साल 2020 में जियो सिनेमा पर प्रसारित हुआ था। इसकी लोकप्रियता के बाद, 2023 में निर्माता दूसरा सी8जन लेकर आए।

इसकी कहानी अच्छाई बनाम बुराई और इंसानी स्वभाव के काले पक्ष की एक गहरी जंग पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि हर अच्छे इंसान के अंदर एक शैतान (असुर) छिपा होता है।

खौफनाक हत्याओं और खतरनाक इंसानी दिमाग का खेल तीसरे सीजन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

ADVERTISEMENT