बरुन सोबती की फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ऐलान, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
बरुन सोबती को हालिया रिलीज वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में देखा गया था। अब उनकी फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की वैश्विक रिलीज का ऐलान किया गया है, जिसमें निमिषा सजयन और अंशुमान पुष्कर भी मुख्य भूमिका में हैं। अंबिएका पंडित द्वारा निर्देशित और अमिता व्यास द्वारा लिखित यह एक खोजी-ड्रामा है, जिसका निर्माण सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है।
रिलीज
इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का प्रीमियर 28 अगस्त, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। यह दुनियाभर के दर्शकों के लिए मौजूद होगी।
फिल्म की कहानी बबीता सिंह उर्फ 'बेबी' नाम की महिला पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे विभाग और समाज में बेहद कम आंका जाता है।
कहानी में तब मोड़ आता है, जब एक हत्याकांड की जांच करने के बीच उसे निलंबित कर दिया जाता है।
इसी हत्याकांड और पारिवारिक संघर्षों पर फिल्म की कहानी आधारित है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
one murder, too many secrets awaiting 👀#BabitaSinghReportingOnPrime, New Movie, August 28#NimishaSajayan #BarunSobti #AnshumanPushkar #AmbieckaPandit #AmitaVyas #SudipSharma #SaurabhMalhotra #Filmsquadproductions #ActThreeProductions pic.twitter.com/bIZ1HQ1WI9
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 17, 2026