NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेपोटिज्म पर बोले अर्जुन रामपाल- 'ओम शांति ओम' में परेशान करने वाला था शाहरुख का किरदार
    अगली खबर
    नेपोटिज्म पर बोले अर्जुन रामपाल- 'ओम शांति ओम' में परेशान करने वाला था शाहरुख का किरदार
    नेपोटिज्म पर बोले अर्जुन रामपाल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rampal72)

    नेपोटिज्म पर बोले अर्जुन रामपाल- 'ओम शांति ओम' में परेशान करने वाला था शाहरुख का किरदार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 05, 2023
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    आज के दौर में 'नेपोटिज्म' बॉलीवुड में सबसे प्रचलित शब्दों में से एक है।

    जहां आउटसाइडर अक्सर इंडस्ट्री पर स्टारकिड्स को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हैं, वहीं स्टारकिड्स अपनी प्रतिभा का सबूत देने के लिए जूझते रहते हैं।

    अब अभिनेता अर्जुन रामपाल ने स्टारकिड्स को मिलने वाले फायदों पर बात की है। इसके लिए उन्होंने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के किरदार का भी जिक्र किया है।

    नेपोटिज्म

    स्टारकिड्स को मिलते हैं फायदे- अर्जुन 

    उन्होंने कहा कि अगर किसी के परिवार का कोई सदस्य इंडस्ट्री में है और वह भी इस पेशे में आना चाहता है, तो वह सीधा शुरुआत कर सकता है। उसे किसी भी अन्य इंसान के मुकाबले कई मौके मिलेंगे।

    रामपाल ने यह आगे कहा कि यह उसकी नियति होती है, कौन किस परिवार में जन्म लेगा ये कोई तय नहीं कर सकता है।

    दिलचस्प बात यह है कि उनकी फिल्म 'ओम शांति ओम' की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी।

    बयान

    शाहरुख के किरदार पर यह बोले अर्जुन 

    'ओम शांति ओम' में शाहरुख के किरदार के बारे में उन्होंने कहा, "जब वह दोबारा जन्म लेता है तो वह नेपो हो जाता है। यह काफी परेशान करने वाला था" फिल्म में शाहरुख डबल रोल में दिखे थे।

    उनका पहला किरदार ओम स्ट्रगलिंग एक्टर होता है, जो फिल्मों में बड़ा नाम कमाना चाहता है।

    इसके बाद ओम की मौत हो जाती है। ओम अगले जन्म में एक सुपरस्टार के यहां पैदा होता है और खुद भी सुपरस्टार बन जाता है।

    ओम शांति ओम 

    ऐसी थी 'ओम शांति ओम' 

    'ओम शांति ओम' 2007 में आई थी। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। यह दीपिका की डेब्यू फिल्म थी।

    फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन बने थे। उनका किरदार एक बड़े प्रोड्यूसर का था जो अपनी अभिनेत्री पत्नी शांतिप्रिया (दीपिका) की हत्या कर देता है।

    इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म के एक गाने में फराह ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों को बटोर लिया था।

    फिल्में 

    जल्द पिता बनने वाले हैं अर्जुन

    अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं।

    उन्होंने 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। 'ओम शांति ओम' के अलावा वह 'रावन', 'राजनीति', 'रॉक ऑन', 'डॉन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    अर्जुन आने वाले समय में 'जिला कन्नौज', 'पेंटहाउस', 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

    हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन रामपाल
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    अर्जुन रामपाल

    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सिर्फ 'भारत' ही नहीं ये सुपरहिट फिल्में भी हैं कोरियन मूवीज की हिंदी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    खुशखबरी! अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म बॉलीवुड समाचार
    इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां मनोरंजन

    शाहरुख खान

    'टाइगर वर्सेस पठान' में आमने-सामने होंने सलमान और शाहरुख, अगले साल शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    शाहरुख खान के साथ शुरू होगा 'कॉफी विद करण 8', साउथ के सितारे भी बनेंगे हिस्सा करण जौहर
    NMACC: शाहरुख खान ने किया परफॉर्म, प्रियंका-निक ने बिखेरा ग्लैमर; दूसरे दिन ऐसा रहा समारोह नीता अंबानी
    रानी मुखर्जी करना चाहती हैं शाहरुख खान संग रोमांस, लेखकों से की कहानी लिखने की गुजारिश रानी मुखर्जी

    बॉलीवुड समाचार

    तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  नुसरत भरूचा
    'द केरल स्टोरी': सुप्रीम कोर्ट का रिलीज पर रोक की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार द केरला स्टोरी फिल्म
    शहनाज गिल ने मुंबई में खरीदा नया घर, प्रशंसक बोले- हमें आपकी उपलब्धि पर गर्व है शहनाज गिल
    'छत्रपति' के हिंदी रीमेक से बेलमकोंडा श्रीनवास कर रहे बॉलीवुड डेब्यू, बोले- सपना सच हो गया  एसएस राजामौली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025