मोहनलाल की एक्टिंग के मुरीद हुए अर्जुन रामपाल, 'ऑपरेशन गंगा’ में साथ किया काम
मनोरंजन
फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में मोहनलाल के साथ काम करने के बाद अर्जुन रामपाल ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने मोहनलाल को बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता बताया। ये फिल्म रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के निकासी मिशन से प्रेरित है। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और आदिल हुसैन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन विष्णु मोहन कर रहे हैं।
मोहनलाल और अर्जुन को साथ देखने के लिए उत्साहित फैंस
रामपाल के पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोग मोहनलाल और अर्जुन रामपाल को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। ‘ऑपरेशन गंगा’ का निर्माण श्री गोकुलम मूवीज कर रही है, जबकि इसका संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है। मोहनलाल को हाल ही में ‘दृश्यम 3’ में देखा गया था, वहीं अर्जुन रामपाल की हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’ है।