NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी
    अगली खबर
    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी

    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Apr 24, 2019
    11:50 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बनने वाले हैं।

    अर्जुन लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ लिव-इन में रह रहे हैं।

    गैब्रिएला इस समय प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन का यह पहला बच्चा होगा।

    अर्जुन ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

    अर्जुन ने खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।

    सोशल मीडिया

    अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ शेयर की फोटो

    अर्जुन और गैब्रिएला दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ही तस्वीर शेयर की है। हालांकि, दोनों के कैप्शन अलग-अलग हैं।

    अर्जुन ने लिखा, 'तुम्हें पाकर खुश हूं। और फिर से नई शुरुआत करने के लिए... शुक्रिया बेबी इस बच्चे के लिए।'

    वहीं गैब्रिएला ने पोस्ट में अर्जुन का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'तुम दोनों को पाकर आभारी हूं। तुमसे मिलने का इंतजार काफी मुश्किल हो रहा है।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    अर्जुन का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Blessed to have you and start all over again....thank you baby for this baby 👶🏽

    A post shared by rampal72 on Apr 23, 2019 at 9:38am PDT

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    गैब्रिएला का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Grateful for you two ❤️ can’t wait to meet you ...

    A post shared by gabriellademetriades on Apr 23, 2019 at 9:38am PDT

    पहली शादी

    अर्जुन की पहले से हैं दो बेटियां

    बता दें अर्जुन ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और मॉडल जेसिका मेहर से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां, माहिका और माइरा हैं।

    शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। अर्जुन और मेहर ने ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया था। मेहर 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं।

    तलाक के बाद से ही लगातार अर्जुन, गैब्रिएला के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे।

    परिचय

    कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएडस?

    मालूम हो कि गैब्रिएला, साउथ अफ्रीकन मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह फॉर हिम मैगजीन (FHM) द्वारा दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल रह चुकी हैं।

    उन्होंने 2014 में फिल्म 'सोनाली केबल' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, उन्होंने 2016 में तेलुगू फिल्म 'ओपिरी' में कैमियो रोल भी किया था।

    गैब्रिएला, साल 2009 में IPL के दौरान कई कंट्रोवर्सी में भी घिरी थीं।

    व्यक्तिगत

    अर्जुन ने उठाया साहसिक कदम

    अर्जुन आखिरी बार वेब शो 'फाइनल कॉल' में दिखाई दिए थे। भारत में शादी के बिना बच्चे को सामाजिक तौर पर स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर कर साहसिक कदम उठाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड
    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक बॉलीवुड समाचार
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी शाहरुख खान
    मुंबई में 'जीरो' के सेट पर लगी आग, सेट पर मौजूद थे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    राधिका आप्टे ने किया बॉलीवुड में नेपोटिज्म का समर्थन, कही यह बड़ी बात करण जौहर
    'एक्शन' में लौटीं अनुष्का शर्मा, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो शाहरुख खान
    चुनाव आयोग द्वारा रिलीज़ पर रोक के बाद यूट्यूब से 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर गायब मनोरंजन
    बहन रंगोली का खुलासा, कंगना रनौत पर महेश भट्ट ने फेंकी थी चप्पल मनोरंजन

    मनोरंजन

    'भारत' में सलमान की 'मैडम सर' हैं कैटरीना कैफ, देखें फिल्म का नया पोस्टर बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स: एंडगेम' की रिलीज़ के दस दिन पहले फिल्म के सीन ऑनलाइन हुए लीक हॉलीवुड समाचार
    'कालीन भैय्या' ने समुद्र किनारे खरीदा बंगला, पहले टीन के घर में गुजार चुके हैं दिन बॉलीवुड समाचार
    तनुश्री ने यौन शोषण के आरोपी आलोक नाथ को लेकर अजय देवगन पर उठाये सवाल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025