NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का ट्रेलर हुआ रिलीज
    मनोरंजन

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का ट्रेलर हुआ रिलीज
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 21, 2021, 11:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले काफी समय से दर्शक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच आ चुका है। आइए जानते हैं कैसा है 'सरदार का ग्रैंडसन' का ट्रेलर।

    दादी के लिए पैतृक घर पाकिस्तान से भारत ले आए अर्जुन

    दादी के लिए पैतृक घर पाकिस्तान से भारत ले आए अर्जुन

    ट्रेलर में दिख रहा है कि नीना गुप्ता पोते अर्जुन कपूर को अपने पैतृक घर लाहौर ले जाना चाहती हैं, लेकिन पाकिस्तानी हाई कमीशन इसकी इजाजत नहीं देता। दादी दुखी हो जाती हैं। अब अर्जुन दिमाग लगाते हैं क्यों ना पाकिस्तान के लाहौर शहर से घर ही भारत ले आया जाए। ट्रेलर में रकुल प्रीत के साथ अर्जुन की केमिस्ट्री भी देखने लायक है। इसमें जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी जवान दादा-दादी के रूप में नजर आ रहे हैं।

    18 मई को रिलीज होगी 'सरदार का ग्रैंडसन'

    'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर अगले महीने 18 मई को रिलीज होगी। काशवी नायर फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। अनुजा चौहान ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म की कहानी पंजाब के एक भरे पूरे परिवार पर आधारित है। इसमें अर्जुन एक ऐसे पोते की भूमिका में हैं, जो अपनी दादी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस फिल्म में अभिनेत्री कंवलजीत सिंह भी नजर आएंगी।

    फिल्म के बारे में क्या बोले अर्जुन?

    अर्जुन ने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा, "फिल्म की कहानी से दर्शक एक खास जुड़ाव महसूस करेंगे। उम्मीद है कि दादी और पोते के रिश्ते पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी।" उन्होंने कहा, "इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। मुझे सभी से बहुत कुछ सीखने को मिला। यह फिल्म एक खास संदेश देती है। फिल्म देख दर्शक हसेंगे भी और साथ ही साथ भावुक भी हो जाएंगे।"

    इन दो फिल्मों में भी नजर आएंगे अर्जुन

    अर्जुन को आने वाले दिनों में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इसके अलावा कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में अर्जुन अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पवन कृपलानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिज दिखाई देंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन कपूर

    ताज़ा खबरें

    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मुंबई
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    चीन ने क्लोनिंग से तैयार की 3 सुपर गाय, दे सकती है एक लाख लीटर दूध चीन समाचार
    पर्थ स्कॉर्चर्स ने ब्रिस्बेन हीट को हराकर जीता BBL का खिताब बिग बैश लीग

    अर्जुन कपूर

    बॉक्स ऑफिस: 'कुत्ते' का बुरा हाल, पहले वीकेंड कमाए 'वारिसु' के हिंदी वर्जन से भी कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अर्जुन कपूर और सारा अली खान पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे- रिपोर्ट सारा अली खान
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा कलेक्शन तब्बू
    'कुत्ते' की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू तक, किसने कितनी फीस ली? तब्बू

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023