NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार, बोले- तुम बस मेरी रहना
    मनोरंजन

    मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार, बोले- तुम बस मेरी रहना

    मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार, बोले- तुम बस मेरी रहना
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 23, 2022, 12:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार, बोले- तुम बस मेरी रहना
    मलाइका के लिए अर्जुन ने किया प्यार का इजहार (तस्वीर- इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

    अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज (23 अक्टूबर) मलाइका अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका के जन्मदिन के अवसर पर अर्जुन ने उनके लिए प्यार का इजहार किया है। उन्होंने अभिनेत्री के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं कि अर्जुन ने मलाइका के लिए क्या कहा।

    जो तुम हो वही रहो, तुम बस मेरी रहना- अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई बेबी। जो तुम हो वही रहो। खुश रहो। तुम बस मेरी रहना।' इस तस्वीर में यह कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। तस्वीर में जहां अर्जुन मलाइका को निहारते दिखे, वहीं मिरर फोटो में मलाइका खुद को देखती हुई नजर आईं।

    यहां देखिए अर्जुन का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by arjunkapoor on October 23, 2022 at 11:28 am IST

    चल रही है कपल की शादी की चर्चा

    कपल की शादी की चर्चा भी जोरो पर चल रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ये दोनों साल के अंत तक शादी रचा सकते हैं। रिपोर्ट्स हैं कि अर्जुन ने पहले मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर और अमृता अरोड़ा से बातचीत बढ़ाई। साथ में छुट्टी पर जाने लगे। इस दौरान मलाइका भी साथ में होती थीं। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनके बीच प्यार पनपा।

    अरबाज से टूट चुकी है मलाइका की पहली शादी

    1998 में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। वह अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आईं, तभी बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका-अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले अर्जुन का नाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ जुड़ चुका था।

    अभिनेत्री नहीं, बल्कि शिक्षक बनना चाहती थीं मलाइका

    मलाइका अभिनेत्री और ट्रेंड डांसर हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1973 को ठाणे में हुआ था। उन्होंने मात्र चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। वह बचपन में अभिनेत्री नहीं, बल्कि शिक्षक बनना चाहती थीं। 'छैयां-छैयां' गाने पर डांस से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। उन्हें 'दबंग', 'दबंग 2', 'हाउसफुल', 'वेलकम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी यादगार फिल्मों में भी देखा गया है। वह अक्सर रियलिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभिनेत्री मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत MTV से बतौर VJ की थी। उन्होंने कई शोज को होस्ट भी किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपनी एंट्री मारी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    जन्मदिन विशेष
    अर्जुन कपूर
    मलाइका अरोड़ा

    ताज़ा खबरें

    सुल्तानपुरी हादसा: घटना के समय घर पर मौजूद था कार चलाने का आरोपी- पुलिस दिल्ली
    अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी का फिल्मों में डेब्यू, 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी आरहा अल्लू अर्जुन
    दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव आज, AAP और भाजपा के बीच मुकाबला दिल्ली नगर निगम
    भुवन बाम की 'ताजा खबर' समेत इस हफ्ते OTT पर आपके लिए क्या है खास? भुवन बाम

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या अगस्‍त्‍या नंदा को डेट कर रही हैं सुहाना खान?  शाहरुख खान
    ऋतिक का खुलासा, फिल्म 'वॉर' के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अभिनेता ऋतिक रोशन
    सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी लेंगे सात फेरे, तारीख से वेन्यू तक ये बातें आईं सामने कियारा आडवाणी
    हनी सिंह ने खरीदी थी 28 लाख रुपये की नंबर प्लेट, फिर सभी गाड़ियां बेच दीं हनी सिंह

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: दिलजीत की इन पांच फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग दिलजीत दोसांझ
    जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्मों की कतार, ये हैं आने वाली फिल्में पठान फिल्म
    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान हॉटस्टार
    जन्मदिन पर ट्विंकल खन्ना का याद आए पिता राजेश खन्ना, साझा की खूबसूरत तस्वीर  राजेश खन्ना

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का नया गाना 'फिर धन ते तान' रिलीज बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर और गोविंदा 'आंखें' की रीमेक के लिए परफेक्ट- रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी
    फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर रिलीज, बदमाशों और पुलिस की कहानी में लड़ते दिखे किरदार विशाल भारद्वाज
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का पहला लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा से तुलना पर नाराज नोरा फतेही, बोलीं- यह मेरे लिए अपमानजनक है नोरा फतेही
    मलाइका अरोड़ा का अपनी मैनेजर पर फूटा गुस्सा, खुद कार स्टंट करने की दी सलाह बॉलीवुड समाचार
    मलाइका अरोड़ा बलेनसिआगा के कपड़े पहनने की वजह से ट्रोल हुईं, जानिए क्या है विवाद सेलिब्रिटी गॉसिप
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा अर्जुन कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023