'डॉन 3' पर अर्जुन दास का खुलासा, फरहान अख्तर से हुई थी बातचीत, लेकिन अटक गया प्रोजेक्ट
मनोरंजन
'कैथी' और 'मास्टर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके साउथ के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन दास ने बताया कि उनकी 'डॉन 3' को लेकर उनकी फरहान अख्तर से बातचीत हुई थी। हालांकि, फिलहाल ये प्रोजेक्ट रुका हुआ है। अर्जुन ने कहा कि फिल्म में उनका काम होना तय था, लेकिन इस बार बात आगे नहीं बढ़ सकी। फिर भी उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में वो फरहान अख्तर के साथ जरूर काम करेंगे।
अर्जुन दास को नहीं करने एक ही तरह के किरदार
अर्जुन दास ने बताया कि वो नकारात्मक किरदारों में खुद को नहीं बांधना चाहते। उनका कहना है कि जब दर्शक किसी एक्टर को एक तरह के रोल में देखने लगते हैं तो उससे अलग छवि बनाना मुश्किल होता है। वो ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करते हैं, जो उन्हें अलग-अलग किरदार निभाने का मौका दें। उनकी एक हिंदी फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है और कई नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है।