NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी
    अगली खबर
    करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी
    करण जौहर की फिल्म में दिखेंगे अर्जुन बिजलानी

    करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 30, 2022
    03:52 pm

    क्या है खबर?

    फिल्मी पर्दे पर अभिनय करना और इंडस्ट्री में नाम कमाना हर नए अभिनेता का सपना होता है। कुछ अभिनेता इस मुकाम को पाने के लिए टीवी इंडस्ट्री को सीढ़ी बनाते हैं।

    शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, विक्रांत मेसी जैसे अभिनेताओं ने फिल्मों में आने से पहले टीवी में काम किया।

    इस सूची में अब टीवी के एक और मशहूर हस्ती का नाम जुड़ गया है। 'नागिन' ऐक्टर अर्जुन बिजलानी करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

    धर्मा प्रोडक्शन

    धर्मा प्रोडक्शन में अर्जुन की एंट्री

    अर्जुन ने धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म की शूटिंग की है। इस फिल्म से बॉलीवुड में उन्हें बड़ा ब्रेक मिला है।

    अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में यह खबर शेयर की। अपनी स्टोरी में उन्होंने करण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें खुशी है कि वह इस बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने करण का लिखा हुआ एक नोट शेयर किया जिसमें करण ने उनका धर्मा प्रोडक्शन में स्वागत किया है।

    इशारा

    पहले भी किया था प्रोजेक्ट की ओर इशारा

    अर्जुन ने फिलहाल फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया। उनके करण के फिल्म 'रॉकी और रानी' में होने की चर्चा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

    इससे पहले ई टाइम्स से बातचीत में अर्जुन ने बताया था कि वह जल्द ही बॉलीवुड प्रोजेक्ट में दिखेंगे।

    उन्होंने कहा था, "बॉलीवुड में मेरा सफर जल्द शुरू होने वाला है। मैं अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने की पूरी कोशिश करूंगा।"

    परिचय

    टीवी की चर्चित हस्ती हैं अर्जुन

    अर्जुन बिजलानी टीवी का मशहूर चेहरा हैं। पिछले साल वह रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के विजेता बने थे।

    'मिले जब हम तुम' से उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह 'मोहे रंग दे', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'नागिन' जैसे टीवी सिरियल में काम कर चुके हैं। वह 'डांस दीवाने', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' समेत कई रिएलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

    2016 की फिल्म 'डायरेक्ट इश्क' से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।

    अन्य सितारे

    ये टीवी सितारे भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं

    अर्जुन के अलावा टीवी के अन्य जानेमाने सितारे भी बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।

    'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने भी करण जौहर की फिल्म साइन की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी थी।

    टीवी स्टार लक्ष्य लालवानी फिल्म 'बेधड़क' में नजर आएंगे। यह संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म है।

    'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म 'घुड़चढ़ी' से अपना डेब्यू कर रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    टीवी इंडस्ट्री बॉलीवुड को अब तक कई बड़ी हस्तियां दे चुकी है। विद्या बालन, आयुष्मान खुराना, यामी गौतम, प्राची देसाई, पुलकित सम्राट जैसे सितारों में टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    धर्मा प्रोडक्शंस

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    करण जौहर

    माधुरी की पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' का नाम बदला, जानिए कब होगी रिलीज नेटफ्लिक्स
    विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'जन गण मन' में दिखेंगी जान्हवी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    फिर टली करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'शमशेरा' की ओपनिंग फीकी, रणबीर की पिछली पांच फिल्मों ने ओपनिंग वीकेंड में कैसी की कमाई? रणबीर कपूर
    क्या संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे फरदीन खान? संजय लीला भंसाली
    नशे की लत और इसके कारोबार पर बनी बॉलीवुड की पांच फिल्में सैफ अली खान
    फिर भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बने अक्षय कुमार अक्षय कुमार

    शाहरुख खान

    ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ शाहरुख खान का मन्नत? देखिए तस्वीरें ट्विटर
    'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच टीवी शो
    क्या प्राइम वीडियो की वेब सीरीज से अपना डेब्यू नहीं कर रहे आर्यन खान? बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे शाहरुख और काजोल? करण जौहर

    धर्मा प्रोडक्शंस

    'नच बलिए 10' को जज कर सकती हैं बिपाशा बसु, इन हस्तियों को भी किया अप्रोच करण जौहर
    'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' देखकर भड़की भारतीय वायुसेना, सेंसर बोर्ड में जताई आपत्ति करण जौहर
    ड्रग्स मामला: क्षितिज का आरोप- रणबीर समेत इन हस्तियों का नाम लेने के लिए किया प्रताड़ित करण जौहर
    संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025