NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार
    अगली खबर
    अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार

    अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 06, 2021
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    अरिजीत सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने अपनी मखमली आवाज से लाखों लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है। काफी कम उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि अरिजीत की मां कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें मदद की जरूरत है।

    अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अरिजीत की मां के लिए मदद की गुहार लगाई है।

    बयान

    ए निगेटिव ब्लड डोनर की है जरूरत- स्वास्तिका

    फिल्म 'दिल बेचारा' की फेम स्वास्तिका ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अरिजीत की मां के लिए मदद मांगी है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है। अरिजीत की मां अर्मी डकूरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। आज ब्लड की जरूरत है। स्वाति से संपर्क करें जो भी वेरीफाइड मेल डोनर्स हैं।'

    स्वास्तिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में 'अर्जेंट' लिखा है।

    सूचना

    बंगाली निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने की मदद की अपील

    वहीं, बंगाली फिल्म निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने भी वही मैसेज को शेयर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फैंस से मदद की अपील की है।

    अभी तक अरिजीत की मां के अस्पताल में भर्ती होने की वजह पता नहीं चल पाई है। इस संबंध में उनके परिवार की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    सोशल मीडिया पर स्वास्तिका के इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है।

    जानकारी

    फिल्म 'पगलैट' में अरिजीत ने बतौर संगीतकार किया डेब्यू

    अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां बंगाली हैं।

    अरिजीत के मुताबिक, गायक होने के साथ वह बैडमिंटन खिलाड़ी, लेखक और डॉक्युमेंट्री मेकर भी हैं। फेमस होने के बावजूद वह मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

    अरिजीत केवल गायक नहीं हैं, बल्कि अब संगीतकार भी बन चुके हैं। फिल्म 'पगलैट' में उन्होंने बतौर संगीतकार डेब्यू किया और उनके काम को काफी सराहा गया है।

    फिल्मी करियर

    'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' के बाद मिली थी शोहरत

    अरिजीत फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' को गाने के बाद लाइम लाइट में आ गए थे। अरिजीत का पहला प्लेबैक प्रोजेक्ट था 'मर्डर 2' का गाना 'फिर मोहब्बत'।

    इसके बाद उन्होंने फिल्म 'एजेंट विनोद' के गाने 'राबता' को गाया था। इसके अलावा उन्होंने शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माए गए गाने 'मैं रंग शरबतों का' को भी अपनी आवाज दी है।

    उन्होंने फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी' को गाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन
    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स

    कोलकाता

    कोलकाता: 52 वर्षीय शख्स ने 38 दिन वेंटीलेटर पर रहने के बाद कोरोना वायरस को हराया भारत की खबरें
    अम्फान: पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत, ममता ने बताया कोरोना वायरस से बड़ी आपदा पश्चिम बंगाल
    अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री, 83 दिन बाद दिल्ली से निकले ओडिशा
    साइक्लोन अम्फान: पश्चिम बंगाल को 1,000 करोड़ और ओडिशा को 500 करोड़ का राहत पैकेज पश्चिम बंगाल

    बॉलीवुड समाचार

    'दोस्ताना 2' के बाद कार्तिक आर्यन ने छोड़ी फिल्म 'फैंटम', जानिए कारण मनोरंजन
    जिमी शेरगिल समेत 35 लोगों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ मामला मनोरंजन
    'कसौटी जिंदगी की 2' फेम साहिल आनंद बने बेटे के पिता, नाम रखा सहराज मुंबई
    नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, अभिनय भी करेंगे नेटफ्लिक्स

    सोशल मीडिया

    पसंद आए किसी के ट्वीट्स? प्रोफाइल पर मिलेगा टिप देने का विकल्प ट्विटर
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें मुंबई
    मानुषी छिल्लर को यूनिसेफ ने भारत में बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चुना मुंबई
    सरकार के कहने पर ट्विटर ने सेंसर किए कोविड-19 से जुड़े ट्वीट्स ट्विटर

    मनोरंजन

    अभिनेता अमित मिस्त्री का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि मुंबई
    महान निर्देशक सत्यजीत रे की पांच बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर कोलकाता
    'थाडम' की हिन्दी रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस करेंगे आदित्य रॉय कपूर मुंबई
    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को आया था पैनिक अटैक, वीडियो शेयर करके बताई आपबीती बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025