'झूमे जो पठान' के बाद फिर धमाल मचाएंगे शाहरुख-अरिजीत, फिल्म 'जवान' के लिए गाएंगे रोमांटिक गाना
क्या है खबर?
शाहरुख खान की 'पठान' का सुपरहिट गाना 'झूमे जो पठान' को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला है।
इस गाने को हिट बनाने के पीछे मशहूर गायक अरिजीत सिंह का बड़ा योगदान है क्योंकि 'झूमे जो पठान' में उन्होंने ही अपनी आवाज दी है।
अब शाहरुख और अरिजीत की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
ईटाइम्स के मुताबिक, अरिजीत किंग खान की फिल्म 'जवान' के लिए एक बार फिर गाना गाने जा रहे हैं।
फिल्म
2 जून को रिलीज होगी 'जवान'
रिपोर्ट के दावे के मुताबिक, 'जवान' के निर्माता एटली और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र शाहरुख खान के लिए एक रोमांटिक गाना अरिजीत की आवाज में रिकॉर्ड करने जा रहे हैं।
अरिजीत इससे पहले शाहरुख के लिए 'जालिमा', 'गेरुआ' समेत कई ब्लॉकबस्टर गाने गा चुके हैं।
यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
फिल्म 'जवान' में नयनतारा, विजय सेतुपति, योगी बाबू और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वालें हैं।