LOADING...
अरिजीत सिंह के नए गाने 'तेरे संग' का टीजर जारी, यूलिया वंतूर ने भी लगाए सुर
अरिजीत सिंह के नए गाने का टीजर जारी

अरिजीत सिंह के नए गाने 'तेरे संग' का टीजर जारी, यूलिया वंतूर ने भी लगाए सुर

Feb 06, 2026
04:42 pm

क्या है खबर?

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर अपने फैंस को निराश कर दिया था, लेकिन उनका नया गाना उन्हीं फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है। जाहिर है कि गायक ने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कुछ परियोजनाएं बाकी हैं जो जल्द सामने आएंगी। फिल्म 'इकोज ऑफ अस' से उनकी आवाज में आने वाले गाने 'तेरे संग' का टीजर जारी किया गया है। गाने में यूलिया वंतूर भी अपनी आवाज से समां बांधती नजर आई हैं।

वीडियो

यूलिया और अरिजीत का पहला कोलैबरेशन

'तेरे संग' में यूलिया और अरिजीत का पहला कोलैबरेशन है। सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है, जबकि पूरा गाना 7 फरवरी, 2026 को आएगा। राजन द्वारा निर्देशित फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में लूलिया के साथ दीपक तिजोरी और स्पेनिश अभिनेत्री एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज नजर आएंगी। इसका निर्माण पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है। सलमान ने जून, 2025 में सोशल मीडिया के जरिए पूरी फिल्म टीम को बधाई दी थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'तेरे संग' गाने का टीजर

Advertisement