NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने, दिल को छू जाती है उनकी आवाज
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने, दिल को छू जाती है उनकी आवाज
    अरिजीत सिंह: दिल को छू जाते हैं गायक के ये गाने

    जन्मदिन विशेष: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने, दिल को छू जाती है उनकी आवाज

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 25, 2023
    08:18 am

    क्या है खबर?

    अरिजीत सिंह को सुरों का बादशाह कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

    25 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत ने संगीत जगत में वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

    आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस मौके पर आपको उनके उन सुपर-डुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सबके दिलों पर राज किया।

    #1

    तुम ही हो

    फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' अरिजीत की आवााज में ही था, जिसे जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। मिथुन ने इसे कंपोज किया था और इसे लिखा भी उन्होंने ही था।

    आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया यह गाना आज भी लोगों की पसंद है।

    इस गाने को यूट्यूब पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए अरिजीत को IIFA समेत 10 पुरस्कार मिले थे।

    #2

    हमदर्द

    फिल्म एक विलेन जितनी दर्शकों को पसंद आई, उतना ही प्यार इसके गानों को भी मिला। खासकर फिल्म का गाना 'जो तू मेरा हमदर्द है' लोगाें की जुबां पर चढ़ गया।

    आज भी जब कहीं यह गाना बजता है तो इसे गुनगुनाने का मन करने लगता है। इसके बोल भी खूबसूरत हैं। मिथुन ने इसे संगीत दिया और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे थे।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया यह गाना बेहद भावुक करने वाला है।

    #3

    मुस्कुराने की वजह

    राजकुमार राव और पत्रलेखा की एक फिल्म आई थी 'सिटिलाइट्स'। अब फिल्म तो कब आई-गई, पता नहीं चला, लेकिन इसका गाना 'मुस्कुराने की वजह' इसकी पहचान बन गया।

    इस गाने के वीडियो में राजकुमार और पत्रलेखा के साथ अरिजीत भी हैं, जिन्होंने इसे अपना दमदार आवाज से सजाया।

    जीत गांगुली ने इसका संगीत दिया था और लिरिक्स रश्मि सिंह की थी।

    इस गाने ने भी अरिजीत को IBN लाइव मूवी अवॉर्ड समेत प्लेबैक सिंगर के लिए कई पुरस्कार दिलाए।

    #4

    सनम रे

    फिल्म 'सनम रे' का टाइटल ट्रैक लाेगों को बेहद पसंद आया था। अरिजीत की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए थे। यह गाना पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया था। रिलीज होते ही यह गाना हिट हो गया था।

    इसे ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकेडमी अवॉर्ड्स में मोस्ट स्ट्रीम्ड सॉन्ग ऑफ द ईयर यानी साल में सबसे ज्यादा देखे गए गाने का पुरस्कार मिला था। इसके संगीतकार मिथुन थे और बोल भी उन्हीं के थे।

    #5

    सोच न सके

    अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी सराहा था। इसका गाना 'सोच न सके' फिल्म से ज्यादा लोकप्रिय हुआ। यह पंजाबी गाने सोच का रीमेक है, जिसे हार्डी संधू ने गाया था।

    अरिजीत और तुलसी कुमार की आवाज में आए इस गाने के रीमेक ने यूट्यूब पर धूम मचा दी।

    यह गाना अक्षय और निमृत कौर पर फिल्माया गया था। इस गाने से भी अरिजीत की लोकप्रियता में खूब इजाफा हुआ।

    जानकारी

    ये गाने भी कम लोकप्रिय नहीं

    'ऐ दिल है मुश्किल' का टाइटल ट्रैक हो या इसका 'छन्ना मेरेया', अरिजीत ने अपनी आवाज से हर गाने को बेहतरीन बना दिया। शाहरुख खान अभिनीत 'जालिमा, 'दुआ, 'अगर तुम साथ हो' और 'तुझे कितना चाहने लगे' जैसे गाने अरिजीत के ही गाए हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरिजीत सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    अरिजीत सिंह

    सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा बॉलीवुड समाचार
    सिंगिंग रियलिटी शो से मिला इन मशहूर गायकों को फिल्मों में गाने का मौका बिग बॉस
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें मुंबई
    अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार कोलकाता

    बॉलीवुड समाचार

    हनी सिंह कर रहे इंडस्ट्री में संघर्ष, बोले- पहले की तरह काम नहीं कर रहे गाने हनी सिंह
    शहनाज गिल बोलीं- पहले पसंद नहीं करती थी पंजाबी इंडस्ट्री, अब हर फिल्म होती है ऑफर  शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: चेतन भगत के उपन्यासों पर आधारित लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: आर बाल्की को 2 बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, ये हैं उनकी शानदार फिल्में आर बाल्की

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ  राम चरण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025