Loading...
अरिजीत सिंह ने 'इंडिया टूर 2027' का ऐलान किया, इन 9 शहरों में सजेगी महफिल
अगले साल 9 शहरों में लाइव गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज

अरिजीत सिंह ने 'इंडिया टूर 2027' का ऐलान किया, इन 9 शहरों में सजेगी महफिल

Oct 05, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

मशहूर पार्श्व गायक अरिजीत सिंह ने अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने संगीत के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'इंडिया टूर 2027' का ऐलान किया है, जिसका आयोजना भारत के 9 शहरों में किया जाएगा। जनवरी, 2027 से मई, 2027 तक चलने वाले इस टूर में अरिजीत के 'अगर तुम साथ हो', 'विदा करो' और 'तुम ही हो' जैसे हिट गाने शामिल होंगे। उनके ऐलान ने फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है।

इंडिया टूर

जानिए किन-किन शहरों में होगा आयोजन

टीम इनोवेशन द्वारा निर्मित-प्रचारित व कोटक सॉलिटेयर द्वारा प्रस्तुत, 'इंडिया टूर 2027' के तहत कई शहराें में अरिजीत का लाइव शो आयोजित होगा।

इनमें अहमदाबाद (9 जनवरी), चंडीगढ़ (23 जनवरी), जयपुर (7 फरवरी), मुंबई (20 फरवरी), बेंगलुरु (13 मार्च), नई दिल्ली (27 मार्च), पुणे (10 अप्रैल), इंदौर (1 मई) और हैदराबाद (15 मई) शामिल हैं।

एक बयान में गायक ने कहा कि वह पूरे भारत में यात्रा करने के लिए और लोगों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT