NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित फिल्म बना रहे हैं अब्बास-मस्तान?
    अगली खबर
    क्या 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित फिल्म बना रहे हैं अब्बास-मस्तान?
    'मनी हाइस्ट' पर आधारित फिल्म बना रहे अब्बास-मस्तान

    क्या 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित फिल्म बना रहे हैं अब्बास-मस्तान?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 09, 2021
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' का निर्देशन इन्होंने ही किया था। शाहरुख को इस फिल्म से खास पहचान मिली थी।

    खबर है कि बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाने के बाद अब्बास-मस्तान डिजिटल डेब्यू की तैयारी में जुट गए हैं। वे 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित एक फिल्म बना रहे हैं, जिसका शीर्षक 'थ्री मंकीज' रखा गया है।

    इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

    शूटिंग

    11 नवंबर से मुंबई में शुरू होगी शूटिंग

    पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब्बास-मस्तान अपनी अगली फिल्म 'थ्री मंकीज' के प्रोजेक्ट में लग गए हैं, जो 'मनी हाइस्ट' का देसी वर्जन होगा।

    11 नवंबर को इस प्रोजेक्ट की शूटिंग मुंबई में शुरू होगी।

    एक सूत्र ने कहा, "अब्बास-मस्तान की जोड़ी 'थ्री मंकीज' के साथ थ्रिलर स्पेस में वापस आ रही है। मेकर्स 11 नवंबर से शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

    जानकारी

    2022 की दूसरी छमाही में रिलीज होगी फिल्म

    सूत्र ने बताया कि स्क्रिप्ट का काम पूरा हो गया है। मुंबई में एक विशाल सेट बनाने के लिए वर्तमान में काम जारी है। फिल्म की कहानी स्पेनिश सीरीज 'मनी हाइस्ट' की तर्ज पर एक डकैती पर आधारित है।

    सूत्र ने कहा, "अब्बास-मस्तान की अन्य सभी फिल्मों की तरह इसमें भी छिपे हुए मकसद होंगे और हर किरदार एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करेगा।"

    यह फिल्म 2022 की दूसरी छमाही में रिलीज के लिए तैयार होगी।

    वापसी

    पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेगी अब्बास-मस्तान की जोड़ी

    इस फिल्म से निर्देशन में यह जोड़ी पांच साल बाद वापसी करेगी। इससे पहले उन्होंने 2017 में आई फिल्म 'मशीन' का निर्देशन किया था।

    इस फिल्म के जरिए ही अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा को लॉन्च किया गया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे हिन्दी के दर्शकों के लिए 'मनी हाइस्ट' का कैसा रूप लेकर आते हैं।

    अब्बास-मस्तान ने 'खिलाड़ी', 'सैनिक', 'अजनबी', 'ऐतराज', 'हमराज', 'रेस 1' और 'रेस 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

    ऑरिजनल सीरीज

    ऐसी है सुपरहिट सीरीज 'मनी हाइस्ट'

    'मनी हाइस्ट' का पांचवे सीजन का पहला भाग हाल में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। इसके चार सीजन बहुत लोकप्रिय हो चुके हैं।

    इस स्पैनिश क्राइम सीरीज में दुनिया की सबसे बड़ी डकैती की जाती है। यह एक मास्टरमाइंड प्रोफेसर की कहानी है, जो अपने शातिर दिमाग से रॉयल मिंट ऑफ स्पेन (बैंक ऑफ स्पेन) को लूटने की योजना को अंजाम देता है।

    'मनी हाइस्ट 5' का दूसरा भाग 3 दिसंबर को आएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या आप जानते हैं? 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या नहीं, प्रियंका थीं पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा
    शहीद संदीप उन्नीकृष्णन पर बनी फिल्म 'मेजर' अगले साल 11 फरवरी को रिलीज होगी प्रकाश राज
    सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई के जुहू में खरीदा 14.3 करोड़ रुपये का नया घर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    सोनी राजदान को मिला था 'गदर' का प्रस्ताव, जताया फिल्म ना कर पाने का अफसोस सोनी राज़दान

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' अगले साल हो सकती है रिलीज, रितेश सिधवानी ने दिया संकेत बॉलीवुड समाचार
    प्रतीक गांधी अभिनीत वेब सीरीज का निर्माण करेंगे अभिनेता अजय देवगन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    अमेजन प्राइम की वेब सीरीज में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगे विजय सेतुपति इंस्टाग्राम
    कुणाल कपूर और शबाना आजमी अभिनीत सीरीज 'द एम्पायर' का ट्रेलर जारी, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    11 साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव बॉलीवुड समाचार
    करीना कपूर ने थ्रिलर फिल्म के लिए सुजॉय घोष के साथ मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज मनोरंजन
    सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025