Loading...
'रामायण' के संगीत विवाद पर एआर रहमान बोले- लोग आलोचना करेंगे, फिर माफी मांगेंगे
एआर रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की

'रामायण' के संगीत विवाद पर एआर रहमान बोले- लोग आलोचना करेंगे, फिर माफी मांगेंगे

Oct 26, 2026
02:57 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'मंगल रंग' इस वक्त विवादों में घिरा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि संगीतकार एआर रहमान ने गाने में कव्वाली जैसा संगीत शामिल किया है। अब ऑस्कर विजेता संगीतकार ने 'मंगल रंग' की आलोचना और पिछले गाने 'तांडव' को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया पर अपना विचार साझा किया है। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया फीडबैक से बेफिक्र रहते हैं और अपने काम की ईमानदारी पर फोकस करते हैं।

दो टूक

"हम इतना काम करते हैं, फीडबैक देखने की ताकत नहीं बचती"

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में संगीतकार ने कहा, "हम इतना काम, फिल्टरेशन, आइडिया और इटरेशन करते हैं कि फीडबैक देखने की एनर्जी ही नहीं बचती। हम इसे बस इसलिए डालते हैं क्योंकि इसे बहुत ट्राई और टेस्ट किया जा चुका है। मेरा बेटा मुझसे कहता रहता है, 'कल उन्होंने ऐसा कहा था, अब वे माफी मांग रहे हैं...' मैं कहता हूं ठीक है, मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है और उम्मीद है कि लोग इसका जश्न मनाएंगे।"

विवाद

'कुन फया कुन' गाने से की जा रही तुलना

'मंगल रंग' गाने को राम और सीता के पवित्र मिलन को खूबसूरत नजारों और उनकी शादी की झलकियों के जरिए दिखाया गया है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि इसका संगीत 'रामायण' जैसे महाकाव्य की पारंपरिक भावना के साथ मेल नहीं खा रहा।

कुछ लोगों ने इसकी तुलना रहमान के पुराने गाने 'कुन फया कुन' के कव्वाली संगीत से करनी शुरू कर दी।

खैर, 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT