LOADING...
एआर रहमान अगले 40 दिनों तक सोशल मीडिया से दूर, चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद बड़ा ऐलान
एआर रहमान ने किया सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान

एआर रहमान अगले 40 दिनों तक सोशल मीडिया से दूर, चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद बड़ा ऐलान

Feb 15, 2026
04:46 pm

क्या है खबर?

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने को अपने चेन्नई कॉन्सर्ट के समापन के बाद प्रशंसकों को चौंकाते हुए सोशल मीडिया से 40 दिनों के ब्रेक का ऐलान किया है। अपने गृहनगर चेन्नई में हुए अपने इवेंट का एक शानदार वीडियो साझा करते हुए रहमान ने प्रशंसकों को बताया कि वो अगले कुछ हफ्तों तक डिजिटल दुनिया से दूर रहेंगे। कॉन्सर्ट की सफलता और प्रशंसकों के प्यार से अभिभूत रहमान ने इसे सोशल मीडिया से विदा लेने का सबसे बेहतरीन तरीका बताया।

फैसला

40 दिनों के लिए डिजिटल दुनिया छोड़ रहे रहमान

रहमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'प्यारा घर.. मेरा प्यारा कुनबा (परिवार).. भावुक हूं। अगले 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने से पहले.. विदा लेने का यह एक बहुत ही प्यारा तरीका है। उन्होंने चेन्नई कॉन्सर्ट के वीडियो के साथ अपने परिवार और अपनी जड़ों (घर) के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। रहमान ने अगले 40 दिन तक सोशल मीडिया से दूर होने का फैसला क्यों किया है, फिलहाल उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया है।

अटकलें

रहमान के ब्रेक ने बढ़ाई फैंस की चिंता

हालांकि, रहमान के अचानक 40 दिनों के ब्रेक के फैसले ने उनके लाखों-करोड़ों प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। जहां एक तरफ संगीत के जादूगर ने इसे एक 'यादगार समापन' बताया है, वहीं सोशल मीडिया पर इसके पीछे की वजहों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि लगातार हो रही नकारात्मकता से दूर होकर अपनी मानसिक शांति और रचनात्मक ऊर्जा को फिर से संचित करने के लिए रहमान ने ये कदम उठाया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

रहमान के चेन्नई कॉन्सर्ट का वीडियो

Advertisement