NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का हिस्सा होंगे एआर रहमान और महबूब
    अगली खबर
    टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का हिस्सा होंगे एआर रहमान और महबूब

    टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का हिस्सा होंगे एआर रहमान और महबूब

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 16, 2021
    12:26 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ इस साल अपनी फिल्म 'हीरोपंती 2' को लेकर लाइम लाइट में बने हुए हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि संगीतकार एआर रहमान और गीतकार महबूब भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

    हाल में टाइगर ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पोस्टर जारी करने के साथ इसकी रिलीज डेट की जानकारी साझा की थी।

    यह 2014 में रिलीज हुई 'हीरोपंती' का सीक्वल होगा। इसी फिल्म से टाइगर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    रिपोर्ट

    फिल्म में कुल पांच गाने होंगे, जिन्हें रहमान कंपोज करेंगे

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पोस्ट में फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी शेयर की है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया जा रहा है।

    देसीमार्टिनी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में कुल पांच गाने होंगे, जिसे म्यूजिक कंपोजर रहमान कंपोज करने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक देने की जिम्मेदारी भी रहमान ही संभाल रहे हैं।

    रहमान के अलावा फिल्म में महबूब की भी अहम भूमिका होगी।

    जानकारी

    अहमद, रहमान और महबूब ने फिल्म 'रंगीला' में किया था साथ काम

    अहमद, रहमान और महबूब ने 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला' में साथ काम किया था।

    फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म के लिए इन तीनों कलाकारों को कई पुरस्कार मिले थे।

    एक बार फिर इन तीनों कलाकारों को साथ काम करते देखना दिलचस्प होगा।

    'रंगीला' में अहमद निर्देशक की बजाय कोरियोग्राफर की भूमिका में थे। 'रंगीला' के गाने के लिए उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिला था।

    रिपोर्ट

    टाइगर के अपोजिट तारा सुतारिया आ सकती हैं नजर

    फिल्म 'हीरोपंती' में टाइगर और कृति सेनन को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म से कृति ने भी अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

    अब इसके सीक्वल 'हीरोपंती 2' में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में टाइगर की को-स्टार रहीं तारा सुतारिया नजर आ सकती हैं।

    साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग भारत में ही होगी। यह फिल्म इस साल 3 दिसंबर को रिलीज होगी।

    सूचना

    जन्मदिन के मौके पर टाइगर ने शेयर किया था फिल्म से अपना लुक

    टाइगर ने अपने 31वें जन्मदिन के मौके पर अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, 'मेरा पहला प्यार लौट आया है। ऐसा एक्शन, रोमांच, जो पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए, सिनेमाघरों में 3 दिसंबर को मिलकर जश्न मनाएं।'

    पोस्टर में टाइगर का जबरदस्त लुक देखने को मिला था।

    सूट पहने हुए टाइगर कार के ऊपर खड़े नजर आए थे। हाथों में बंदूक को लहराते हुए टाइगर का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए टाइगर द्वारा शेयर किया गया फिल्म का पोस्टर

    My first love is back ❤️ action, thrill, like never before! Lets celebrate this one together on the 3rd of december in cinemas 🥳❤️#SajidNadiadwala’s #Heropanti2@khan_ahmedasas @WardaNadiadwala @NGEMovies pic.twitter.com/g9JyMNzhiM

    — Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) March 2, 2021
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    संगीत इंडस्ट्री
    एआर रहमान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    अभिनेत्री राखी सावंत पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं जावेद अख्तर, खुद की पुष्टि मनोरंजन
    अभिनेता सोनू सूद ने अपने नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत मुंबई
    नोरा के डांस नंबर 'दिलबर' ने रचा कीर्तिमान, 100 करोड़ व्यूज के साथ बनाया रिकॉर्ड सोशल मीडिया
    'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका मुंबई

    मनोरंजन

    जल्द ही शादी करने जा रहे हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार, खुद दी जानकारी मुंबई
    'स्कैम 1992' के बाद स्टाम्प पेपर घोटाले पर सीरीज 'स्कैम 2003' बनाएंगे हंसल मेहता मुंबई
    प्रधानमंत्री मोदी पर बायोपिक बनाएंगे गजेंद्र चौहान, नाम होगा 'एक और नरेन' नरेंद्र मोदी
    रश्मिका मंदाना ने लखनऊ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' की शूटिंग शुरू की लखनऊ

    संगीत इंडस्ट्री

    अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ गाना ला रहे हैं गुरु रंधावा, फैन्स को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार
    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    क्या भविष्य में कंप्यूटर दे पाएगा संगीत की दुनिया में इंसानों को मात? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट स्पॉटिफाई

    एआर रहमान

    'मसकली' के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं एआर रहमान, बोले- ओरिजिनल गाने का लुत्फ उठाइए बॉलीवुड समाचार
    एआर रहमान बोले- 'बॉलीवुड गैंग फैला रहा है मेरे खिलाफ अफवाहें', कंगना रनौत ने जताई प्रतिक्रिया नेपोटिज्म
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार
    ईशान खट्टर की वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए संगीत देंगे एआर रहमान लेटेस्ट फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025