'मूनवॉक' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहली बार अभिनय का हुनर दिखांगे एआर रहमान
क्या है खबर?
मशहूर संगीतकार एआर रहमान अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं। प्रभुदेवा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'मूनवॉक' में वह अपना अभिनय कौशल दिखाते नजर आएंगे, जिसकी रिलीज तारीख का ऐलान अब हो गया है। रिलीज तारीख के ऐलान मात्र से फैंस की उम्मीदें चरम पर पहुंच चुकी है, क्योंकि वह ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार को अभिनय करते देखेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म दिवाली, 2026 पर आएगी जिससे एक महा-भिड़त की संभावना बन गई है।
रिलीज
'मूनवॉक' के साथ दिवाली का मिलेगा तोहफा
मनोज एनएस द्वारा निर्देशित 'मूनवॉक' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों का रुख कर रही है।
निर्माता बिहाइंडवुड्स प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा कि यह फिल्म दर्शकों को हंसी और अविस्मरणीय पारिवारिक पलों से भरपूर एक शानदार उत्सव का अनुभव प्रदान करेगी।
फिल्म में रहमान एक मजेदार कैमियो करते दिखेंगे और इसका संगीत भी उन्होंने खुद तैयार किया है।
प्रभुदेवा के अलावा, फिल्म में योगी बाबू भी हैं, जो इसमें 16 अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#MoonWalk entertaining in theaters from this Diwali 💥🙌🏼 pic.twitter.com/UWcDa9WFp5
— VCD (@VCDtweets) September 2, 2026
टक्कर
'रामायण' से सामना करने आएगी 'मूनवॉक'
दावा किया जा रहा है कि 'मूनवॉक' कॉमेडी, संगीत और डांस को एक जीवंत सिनेमाई उत्सव में सहजता से मिलाने का प्रयास करेगी। इसके 3 गाने 'येथु', 'टिंगा' और 'मैकारेना' रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
जल्द ही रहमान और प्रभुदेवा पर फिल्माया गया चौथा गाना 'मयिले' रिलीज होगा।
चूकि फिल्म दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों का रुख कर रही है, इसलिए इसका सामना रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा, जो उसी दौरान भव्य रिलीज को तैयार है।