अपूर्वा मुखीजा ने 'लॉक अप 2' में आते ही श्रद्धा को घेरा, वायरल वीडियो पर बॉयफ्रेंड ने दिया चौंकाने वाला साथ
अपूर्वा मुखीजा ने 'लॉक अप 2' में वाइल्डकार्ड बनकर एंट्री ली और बिना देर किए श्रद्धा को 2 मुंहा करार दिया। खाने की मेज पर माहौल तब गरमा गया, जब अपूर्वा ने श्रद्धा का एक वायरल वीडियो सामने रखा।
यह वीडियो टायला के मुंबई कॉन्सर्ट का था, जहां श्रद्धा एक लड़के के कंधों पर नाच रही थीं। यह वीडियो पहले से ही इंटरनेट पर काफी चर्चा बटोर रहा था।
श्रद्धा के 'परिवार' वाले बयान के बाद ऋषभ जायसवाल ने दिया साथ
श्रद्धा ने बताया कि वीडियो में जो लड़का था, वह उनके परिवार का हिस्सा था, कोई अनजान इंसान नहीं था। उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ ने भी श्रद्धा का साथ दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहां कि उन्हें अपनी प्रेमिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें कभी भी उन पर शक करने की कोई वजह नहीं मिली।
उन्होंने लोगों से श्रद्धा को नफरत भरे मैसेज भेजना बंद करने की अपील भी की।
अपूर्वा ने बदले घर के हालात
हालांकि, अपूर्वा शो में सिर्फ एक हफ्ते के लिए आई हैं, लेकिन उनके बेबाक अंदाज ने घर के माहौल में बड़ा बदलाव ला दिया है।
फैंस अब करीब से देख रहे हैं कि वह घर से जाने से पहले और क्या धमाल मचाती हैं।