अनुष्का शर्मा-विराट कोहली कृष्णा दास के कीर्तन में आए नजर, भक्ति गीतों पर झूमती दिखीं अभिनेत्री
क्या है खबर?
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों भारत आए हुए हैं। इस दौरान दोनों मुंबई में अमेरिकी गायक कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, जिनमें अनुष्का और विराट भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है और उनके वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नजर
अनुष्का और विराट इस अंदाज में आए नजर
अनुष्का इस मौके पर मलबरी रंग के अनारकली सूट में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने उसी रंग का कढ़ाई वाला दुपट्टा पहना था।
उनका सादा लेकिन आकर्षक लुक काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, विराट कोहली काली गोल गले की टी-शर्ट और सफेद पैंट में दिखे।
सामने आए वीडियो में अनुष्का भजनों पर झूमती और नाचती नजर आईं, जबकि विराट ध्यानमग्न होकर आध्यात्मिक माहौल का आनंद लेते दिखाई दिए।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Virat Kohli And Anushka Sharma During Krishna Das Concert in Mumbai.❤️
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) October 25, 2026
.
.
.
.
.#Virushka pic.twitter.com/YNzMLhsd8O
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Virat Kohli & Anushka Sharma At Krishna Das Concert In Mumbai.🙏❤️
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) October 25, 2026
.
.
.
.
.#Virushka pic.twitter.com/ZT2hRluiTM
जगह
लंदन में पति विराट और बच्चों के साथ रहती हैं अनुष्का
यह पहली बार नहीं है, जब अनुष्का और विराट ने एक साथ दास के कार्यक्रम में हिस्सा लिया हो। इससे पहले जुलाई 2026 में भी दोनों लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
हाल के महीनों में अनुष्का काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रही हैं। वह अपना ज्यादातर समय लंदन में पति विराट और अपने 2 बच्चों- बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ बिता रही हैं।