अनुष्का शर्मा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी क्रिकेट खिलाड़ियों से रचाई शादी
क्या है खबर?
बॉलीवुड की हिरोइनों और क्रिकेटरों की दोस्ती जगजाहिर है। अभिनेत्रियों का झुकाव हमेशा क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रति रहा है।
आए दिन खिलाड़ियों का नाम अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहता है। कइयों के अफेयर की चर्चा भी इंडस्ट्री में चलती रहती है।
अभिनेत्रियां अक्सर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए क्रिकेट के स्टेडियम में भी नजर आती हैं।
आइए उन अभिनेत्रियों पर गौर फरमाते हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से शादी रचाई है।
#1
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने ही अपने करियर में अमिट पहचान बनाई है।
अनुष्का ने पिछले साल 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया था। कई लोगों का मानना है कि बेटी की देखभाल के चलते उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई है।
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी।
#2
गीता बसरा और हरभजन सिंह
गीता बसरा और हरभजन सिंह ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के बीच लगभग पांच सालों तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा।
इस कपल ने 29 अक्टूबर, 2015 को अपना ब्याह रचाया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम हिनाया है। कई मौकों पर दोनों को एक-दूसरे के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है।
गीता ने बॉलीवुड के साथ-साथ कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
#3
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या
अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक का दिल भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर आ गया। दोनों ने जनवरी, 2020 में शादी की थी।
नताशा एक सर्बियन मॉडल और अभिनेत्री हैं, जबकि हार्दिक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अभिनेत्री नताशा हार्दिक से 14 साल बड़ी हैं।
नताशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 'सत्याग्रह' के साथ किया था और अब तक वह कई आइटम नंबर्स में डांस कर चुकी हैं।
'डीजे वाले बाबू' और 'फुकरे रिटर्न्स' का 'ओ मेरी महबूबा' उनके मशहूर आइटम नंबर्स हैं।
#4
सागरिका घाटके और जहीर खान
इस कड़ी में अगला नाम अभिनेत्री सागरिका घाटके का है, जिन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान के साथ शादी की थी। 27 नवंबर, 2017 को भव्य तरीके से दोनों की शादी हुई थी।
कहा जाता है कि जहीर को पहली नजर में ही सागरिका से प्यार हो गया था। अलग धर्म होने के बावजूद दोनों ने साथ जीवन गुजारने का निर्णय लिया।
सागरिका शाहरुख खान की लोकप्रिय फिल्म 'चक दे इंडिया' में खास भूमकिा में दिखी थीं।
#5
हेजल कीच और युवराज सिंह
यूं तो युवराज सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने हेजल कीच को अपना हमसफर बनाया। दोनों ने 30 नवंबर, 2016 को शादी की थी।
हेजल एक ब्रिटिश मॉडल रह चुकी हैं। ये दोनों इस साल की शुरुआत में एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं।
हेजल सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने भी कई आइटम नंबर्स पर थिरकर दर्शकों को अपना मुरीद बनाया।
#6
शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी
शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी की जोड़ी अपने जमाने में काफी चर्चित रही थी। जहां नवाब भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते हुए सितारे थे, वहीं शर्मिला का स्टारडम भी कम नहीं था।
दोनों की मुलाकात कोलकाता में एक पार्टी के दौरान हुई थी। फिर प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने शादी रचाई। दोनों की शादी 27 दिसंबर, 1969 को हुई थी।
सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान इस कपल के ही बच्चे हैं।
#7
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर अपना घर बसा लिया था।
पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद अजहरुद्दीन ने संगीता का हाथ थामा था। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों की राहें अलग हो गईं।
ये दोनों अपने अतीत को छोड़कर अब आगे बढ़ चुके हैं।