NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का शर्मा-विराट कोहली लंदन में कर रहे कीर्तन, लोग बोले- इनका अलग ही चल रहा
    अगली खबर
    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली लंदन में कर रहे कीर्तन, लोग बोले- इनका अलग ही चल रहा
    लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में दिखे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली लंदन में कर रहे कीर्तन, लोग बोले- इनका अलग ही चल रहा

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 14, 2024
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जहां दुनियाभर के कई विदेशी मेहमानों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली के शादी में न पहुंचना कइयों के गले नहीं उतर रहा है।

    कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया तो कुछ ने साेशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया।

    अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लंदन में कीर्तन करते नजर आ रहे हैं।

    कीर्तन

    पिछले साल भी दास के कीर्तन में शामिल हुए थे अनुष्का-विराट

    टी-20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी जीतने और उसका जश्न मनाने के तुरंत बाद विराट लंदन के लिए रवाना हो गए थे।

    अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट और अनुष्का, दास के कीर्तन में नजर आ रहे हैं। दोनों लंदन में खूब घूम-फिर रहे हैं। अनुष्का-विराट पिछले साल भी दास के कीर्तन में शामिल हुए थे।

    लंदन में दास के कीर्तन में शामिल होने के बाद अनुष्का ने खुद इसकी तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कीं।

    जानकारी

    कृष्ण दास के बारे में भी जान लीजिए

    दास को 'योग का रॉक स्टार' कहा जाता है। वह पारंपरिक भारतीय भजन और समकालीन संगीत का मिश्रण करते हैं। उनका असली नाम जेफरी कागेल है। उन्होंने 1960 में भारत की यात्रा कर नीम करोली बाबा के शिष्य बनकर अपना आध्यात्मिक सफर शुरू किया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    Virat Kohli and Anushka Sharma at Krishna Das kirtan in London. pic.twitter.com/LPtfIxpCcm

    — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 14, 2024

    प्रतिक्रिया

    लोग जमकर दे रहे प्रतिक्रिया

    अनुष्का-विराट को कीर्तन का मजा लेते देख एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अंबानी की शादी में न जाकर इन्होंने बहुत बढ़िया फैसला लिया।'

    एक ने लिखा, 'सितारे मुकेश अंबानी के यहां दुनिया के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं और इनका अलग ही चल रहा है।'

    एक यूजर लिखते हैं, 'बढ़िया है भेड़चाल से हटके चल रहे हैं। उन्हें किसी की चापलूसी नहीं करनी।'

    कुछ का कहना है कि विरुष्का ने अंबानियों के निमंत्रण का अपमान किया है।

    रिपोर्ट

    क्या लंदन ही बसने वाले हैं अनुष्का-विराट?

    पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुष्का और विराट हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं, क्योंकि वह अपने बच्चों के साथ एक सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं और उन्हें मीडिया या लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

    हालांकि, खुद दोनों में किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह सच है। बेटे अकाय के जन्म से पहले भी अनुष्का इंग्लैंड में थीं।

    वीडियो

    पिछले दिनों सामने आया था ये वीडियो

    पिछले दिनों अनुष्का-विराट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को लंदन के इस्कॉन मंदिर में देखा गया था। दोनों को भगवान कृष्ण की पूजा-आराधना करने के लिए कीर्तन में भाग लेते देख प्रशंसकों का दिल खुश हो गया था।

    ये सभी जानते ही हैं कि अनुष्का और विराट दिल से काफी आध्यात्मिक हैं। अक्सर दोनों को किसी न किसी धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करते हुए देखा जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    अनुष्का शर्मा
    विराट कोहली
    मुकेश अंबानी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    लंदन

    लंदन: रूबेंस की सदियों पुरानी पेंटिंग की होगी नीलामी, 63 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद  अजब-गजब खबरें
    लंदन: रेम्ब्रांट पोर्ट्रेट की होगी नीलामी, 52 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकने की उम्मीद अजब-गजब खबरें
    लंदन: 263 रुपये में खरीदा था 4 इंच का फूलदान, 9.48 लाख में बिकने की उम्मीद  अजब-गजब खबरें
    लंदन: खुद एक कमरे से दूसरे कमरे में जाता है यह 'भूतिया' रॉकिंग घोड़ा, होगा नीलाम अजब-गजब खबरें

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने साझा की खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें, कही ये बात  विराट कोहली
    पति विराट कोहली संग मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सामने आया वीडियो  विराट कोहली
    सामंथा रुथ प्रभु और अनुष्का शर्मा ने मिलाया हाथ, महिला केंद्रित फिल्म में आएंगी नजर  सामंथा रुथ प्रभु
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा दीपिका पादुकोण

    विराट कोहली

    IPL 2024: विराट कोहली का CSK के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर IPL 2024
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  टी-20 विश्व कप

    मुकेश अंबानी

    इस साल 830 अरब रुपये बढ़ी मुकेश अंबानी की दौलत, इतनी हुई कुल संपत्ति  रिलायंस इंडस्ट्रीज
    गौतम अडाणी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे गौतम अडाणी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का कार्ड आया सामने, जामनगर में होगा आयोजन राधिका मर्चेंट
    WEF की 54वीं वार्षिक बैठक 15-19 जनवरी के बीच होगी आयोजित, ये नेता होंगे शामिल  विश्व आर्थिक मंच (WEF)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025