अनुष्का सेन का जलवा, 2026 न्यू पोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
मनोरंजन
अनुष्का सेन को हाल ही में 2026 के न्यू पोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत का ग्लोबल एंबेसडर चुना गया है।
इस मौके पर अनुष्का ने कहा कि इतने बड़े ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। वह इस नई जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अनुष्का भारतीय प्रतिभा को दुनिया में चाहती हैं लाना
अनुष्का को उम्मीद है कि उनकी यह नई जिम्मेदारी भारतीय कहानियों और टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेगी। वह चाहती हैं कि युवा भारतीय बड़े सपने देखें।
उनका कहना है कि उनकी आवाजों और रचनात्मकता को हर जगह पहचान मिलनी चाहिए। उनकी नियुक्ति से यह बात भी साफ होती है कि भारतीय कहानियां ग्लोबल सिनेमा में अपनी जगह बना रही हैं।