Page Loader
अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, टाइम्स स्क्वायर में लाइव परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं
22 साल की उम्र में अनुष्का सेन ने रचा इतिहास (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasen0408)

अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, टाइम्स स्क्वायर में लाइव परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं

Sep 26, 2024
02:52 pm

क्या है खबर?

अनुष्का सेन का नाम टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। अब अनुष्का ने महज 22 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। दरअसल, अनुष्का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लाइव परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बन गई हैं। अनुष्का ने हाल ही में न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में मंच पर लाइव परफॉर्म किया है और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय कलाकार हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

परिचय

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अनुष्का 

अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आया टीवी शो 'यहां मैं घर घर खेली' के जरिए की थी। इसके बाद वह 'देवों के देव...महादेव', 'बालवीर', 'झांसी की रानी' और 'अपना टाइम भी आएगा' जैसे धारावाहिकों में नजर आईं। अनुष्का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में भी दिखाई दे चुकी हैं। अनुष्का ने 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'लिहाफ: द क्विल्ट' और 'सम्मादिथि' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।