LOADING...
अनुराग कश्यप को मनोज मुंतशिर ने लगाई लताड़, कहा- बेहतर होगा तुम अपनी औकात में रहो 
अनुराग कश्यप पर जमकर भड़के मनोज मुंतशिर (तस्वीर: एक्स/@fanofmuntashir77)

अनुराग कश्यप को मनोज मुंतशिर ने लगाई लताड़, कहा- बेहतर होगा तुम अपनी औकात में रहो 

Apr 20, 2025
11:26 am

क्या है खबर?

निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी दो टूक बयानबाजी के चलते कई बार विवादों में आ चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने फिल्म 'फुले' का बचाव करते हुए ब्राह्मणों पर ऐसी विवादित टिप्पणी कर दी कि इसके चलते वह चौतरफा आलोचना झेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और उन पर मामला दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी तक की मांग हो रही है। अब जाने-माने लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने उन्हें उनकी अभद्र टिप्पणी के लिए ललकारा है।

लताड़

तुम्हारी तो आमदनी और जानकारी दोनों कम है अनुराग कश्यप- मनोज

मनोज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कहते हैं, "तुम्हारे जैसे हजारों नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अटल रहेगा। आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी, इसलिए दोनों पर लगाम लगाओ। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की विरासत को एक इंच भी दूषित कर पाओ।"

ललकार

अनुराग को मनोज ने यूं दिया जवाब

मनोज बोले, "हालांकि, जैसा कि आपने अपनी इच्छा जाहिर की है, मैं आपके घर कुछ तस्वीरें भेजना चाहूंगा। फिर आप तय करें कि आप अपना गंदा पानी किस पर डालना चाहते हैं।" इसके बाद मनोज ने आचार्य चाणक्य, चंद्रशेखर तिवारी आजाद, बाजीराव बल्लाड, भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, रामधारी सिंह दिनकर, आदि शंकराचार्य, मंगल पांडे और तात्या टोपे जैसे कई महान नाम लिए और कहा कि तुम्हारे जैसे अनगिनत नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन हमारी गौरवशाली परंपरा खत्म नहीं होगी।

Advertisement

नसीहत

"बेहतर होगा आप अपनी सीमा में रहें"

मनोज ने अनुराग को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप अपने शब्दों पर अमल करने की हिम्मत नहीं रखते हैं, तो सही होगा कि आप अपनी सीमा में रहना सीख लें। बोलने से पहले सोच लें और अपनी औकात में रहें। बता दें कि अनुराग ने प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले' की रिलीज पर हो रही देरी पर निराशा जताई थी। उन्होंने ब्राह्मणों पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल होने लगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

विवादे

अनुराग की इस टिप्पणी पर खड़ा हुआ विवाद

यह विवाद बुधवार को असल में तब शुरू हुआ, जब अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी। उन्होंने एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, 'ब्राह्मणों पर मैं पेशाब करूंगा...कोई दिक्कत?' अनुराग की इस अपमानजनक टिप्पणी पर बवाल मच गया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद अनुराग ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी।

Advertisement