21 साल की अनुप्रिया नागर ने किया जादू, 2 करोड़ में बनाई इतने करोड़ की फिल्म 'हनुमान अंश'
21 साल की अनुप्रिया नागर ने 'हनुमान अंश' फिल्म से एक निर्माता के तौर पर अपनी शुरुआत की है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित उनकी यह पहली फिल्म शुरू में धीमी रही, लेकिन जल्द ही इसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली।
महज 2 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 72.32 करोड़ रुपये का शानदार कमाई की है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में अच्छी रफ्तार पकड़ी और 27 दिनों के भीतर ही अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बॉक्स ऑफिस पर जमा कर लिया।
अनुप्रिया ने चित्रकूट और वृंदावन में किया शोध
UK की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ में पढ़ाई के दौरान अनुप्रिया को इस फिल्म का विचार आया था। उस समय वे स्टीव जॉब्स और नीम करोली बाबा के बीच के संबंध पर शोध कर रही थीं।
उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस विषय पर गहराई से शोध करने में पूरा एक साल लगाया। इस दौरान उन्होंने चित्रकूट और वृंदावन जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा भी की।
विशाल चतुर्वेदी ने 'हनुमान अंश' का निर्देशन किया है, जिसे स्वयंभू मीडिया नेटवर्क ने बनाया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के 'लक्ष्मण दास' से 'नीम करोली बाबा' बनने तक का सफर दिखाती है।
इस फिल्म का मकसद है कि युवा दर्शक भी इस कहानी से जुड़ाव महसूस कर सकें।