रणबीर कपूर की 'रामायण' में 'जटायु' बनकर आए अनुपम खेर, दमदार पोस्टर हुआ जारी
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' से किरदारों की पहली झलक लगातार सामने आ रही है। अब निर्माताओं ने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का पोस्टर जारी किया है। वह इस गाथा में पक्षीराज 'जटायु' का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। लंबे समय से चर्चा थी कि फिल्म में इस किरदार के लिए उन्होंने सिर्फ अपनी आवाज दी है, लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि अभिनेता खुद भी फिल्म में मौजूद होंगे। पोस्टर में उनकी झलक दिखी है।
पोस्टर
'जटायु' के किरदार में दिखे एक्टर अनुपम
'जटायु' के पोस्टर काे मोशन-कैप्चर तकनीक और CGI की मदद से तैयार किया गया है। इसके जरिए अनुपम के चेहरे के हाव-भाव और उनकी अदाकारी को हूबहू जटायु के चेहरे पर ढाला गया है।
कैप्शन में लिखा, 'जब बुराई ने उड़ान भरी, तो साहस ने उसका मुकाबला किया। उसने विजय के लिए नहीं, बल्कि सत्य के लिए संघर्ष किया। जटायु। धर्म के पंख।'
'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें यश और साई पल्लवी समेत कई सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
When evil took flight, courage rose to meet it.
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) October 13, 2026
He fought not for victory, but for what was right.
Jatayu. The Wings of Dharma.
Anupam Kher as Jatayu in Ramayana.
Advance bookings open in 8 days. pic.twitter.com/iY46nezek7