अनुपम खेर राम मंदिर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे, जानिए क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इस वक्त विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में कथित तौर पर हुए 2 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के दान घोटाले को 'छोटा' मुद्दा बताया।
अनुपम ने इस विवाद को कमतर आंकते हुए इसकी तुलना इतिहास की बड़ी घटनाओं से की। उन्होंने मंदिर तोड़ने और मुगल काल के दौरान हुई हिंसा जैसी बातों का जिक्र किया।
उनका कहना था कि अगर भारत उन बड़ी मुश्किलों से उबर सकता है, तो राम मंदिर से जुड़ा यह घोटाला कोई बड़ी बात नहीं है।
अनुपम का वीडियो क्लिप हुआ वायरल
अनुपम की इन बातों से सोशल मीडिया पर तुरंत लोगों का गुस्सा भड़क उठा। कई लोगों का मानना था कि वह दान घोटाले के असली सवालों से बच रहे हैं और बेतुकी ऐतिहासिक बातें उठा रहे हैं।
उनके इंटरव्यू का एक छोटा सा हिस्सा एक्स (पहले ट्विटर) पर खूब वायरल हो गया। वहां यूजर्स ने उनकी इस चीज पर सवाल उठाए।
उनका कहना था कि अतीत की मुश्किलों का हवाला देकर वर्तमान की जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता।