अनुपम खेर ने किया अपनी 556वीं फिल्म का ऐलान, स्वीडिश-बेल्जियन सिनेमा में बिखेरेंगे अदाकारी का जलवा
क्या है खबर?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 556वीं फिल्म 'आउट ऑफ फैशन' की घोषणा की है। ये स्वीडिश-बेल्जियन मूल की फिल्म है, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता जेन्स जॉनसन ने किया है। फिल्म की घोषणा करने के लिए अभिनेता ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया और कहा कि इस सुंदर फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद आभारी हैं। अनुपम ने कहा कि सिनेमा वाकई सरहदों को लांघकर सीधे दिलों तक पहुंच जाता है।
अनुपम
सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती- अनुपम
अनुपम ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैंने एक किताब में पढ़ा था कि सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती। मैंने ये शब्द तो सुने, लेकिन मुझे नहीं लगता कि तब मैं इनका सही अर्थ समझ पाया था। आज जब मैं स्वीडिश-बेल्जियन फिल्म के सेट पर हूं, जहां मेरे आस-पास के लोग, जगहें और भाषा सब कुछ मुझसे बिल्कुल अलग हैं, तब मुझे इन शब्दों का असली मतलब समझ आ रहा है।'
फिल्म
जब कोई कहानी दिल से आती है तो सिनेमा हर भाषा बोलता है- अनुपम
अनुपम ने आगे लिखा, 'मैं इस सुंदर फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद आभारी हूं। मुझे अपना यह किरदार बहुत पसंद आ रहा है, जिसने मेरे दिल को छू लिया है। इतने सालों बाद भी, एक नई दुनिया में कदम रखने और अपने भीतर कुछ नया खोजने का अवसर देने के लिए मैं ईश्वर का आभार व्यक्त करता हूं।'
इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक जेन्स जॉनसन, निर्माता जूलिया गेबाउर, सिरी हॉर्टन वैगनर और लेखक सुनील मुंशी का खास शुक्रिया अदा किया।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
PROUD TO ANNOUNCE MY 556TH FILM — OUT OF FASHION!❤️🎬
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 24, 2026
A long time ago, I read in a film book, “Cinema has no language.” I heard the words, but I don’t think I truly understood them then. Today, as I find myself on the set of a Swedish-Belgian film, surrounded by people, places… pic.twitter.com/cBh1NZwqf2