अनुपम खेर की 555वीं फिल्म के लिए हो जाओ तैयार, अभिनेता ने कर दिया ऐलान
क्या है खबर?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने 4 दशक लंबे करियर में तमाम किरदार निभाए हैं। अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन के क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल कर चुके हैं, जिसका ताजा उदाहरण 'तन्वी: द ग्रेट' है, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 555वीं फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। उन्होंने पोस्ट में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन इतना कहा कि उन्हें भी इस सस्पेंस का मजा लेने दिया जाए।
घोषणा
सही समय आने पर फिल्म के बारे में करेंगे खुलासा
अनुपम ने पोस्ट में लिखा, 'कुछ बातें दिल में ही रखना बेहतर होता है!! क्योंकि सही समय पर उन्हें प्रकट करने का आनंद ही कुछ और होता है! तो, अभी के लिए मैं बस इतना ही कहूंगा: मुझे अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। सही समय पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। तब तक, कृपया मुझे भी इस सस्पेंस का आनंद लेने दें! जय हो!'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
ANNOUNCEMENT!! ❤️😎🎬
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 31, 2026
Some things are better kept close to the heart for a little while!! Because the joy of revealing them at the right time is something else!❤️🩹
So, for now, all I will say is: I am delighted to announce my landmark 555th film. Details at the right time. Till… pic.twitter.com/LSMVqyMbDU
आगामी फिल्में
इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम ने भले अपनी 555वीं फिल्म का ऐलान कर दिया हो, लेकिन आने वाले दिनों में वह कई अन्य फिल्मों के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।
खबरों के मुताबिक, उन्हें रणबीर कपूर की 'रामायण' में देखा जाएगा। इसमें वह 'जटायु' के किरदार में दिख सकते हैं।
'श्री रामभूमि' में वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिग्गज नेता अशोक सिंघल की मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
इसके अलावा, 'ये प्रेम मोल लिया' और 'खोसला का घोसला 2' भी आनी हैं।