LOADING...
अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' का किया ऐलान, बोले- गर्व महसूस हो रहा
अनुपम खेर की नई फिल्म का ऐलान

अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' का किया ऐलान, बोले- गर्व महसूस हो रहा

May 29, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है और परियोजना को "सत्य, आस्था और घर वापसी" की कहानी बताते हुए कहा कि वह इसका हिस्सा बनकर गर्वित महसूस कर रहे हैं। तस्वीरों में फिल्म के मुर्हूत की झलक देखने को मिली है।

खुशी

अनुपम ने पोस्ट में खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की

तस्वीर में अनुपम को क्लैपर बोर्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिसपर 'राम भूमि' शीर्षक लिखा था। उन्होंने लिखा, 'रामभूमि: मेरी 552वीं फिल्म! अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' की घोषणा करते हुए मुझे अपार खुशी और गर्व हो रहा है। हर दशक, हर सदी में एक कहानी आती है जिसे सुनाया जाना चाहिए। सच्चाई की कहानी। आस्था की कहानी। और घर वापसी की कहानी।' कामाख्या नारायण सिंह द्वारा इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement