राम मंदिर घोटाले पर अनुप जलोटा ने कही ये बड़ी बात
मनोरंजन
गायक अनुप जलोटा ने अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादों से लोगों की श्रद्धा बिल्कुल नहीं हिलेगी।
रायपुर में एक भजन कार्यक्रम में उन्होंने बताया, 'ये बातें लोगों की श्रद्धा और भक्ति को हिला नहीं सकती है।'
इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जैसे कई बड़े नेता भी शामिल हुए।
विशेष जांच टीम जल्द ही सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट
विशेष जांच टीम (SIT) कथित तौर पर धन के दुरुपयोग की जांच लगभग पूरी कर चुकी है और जल्द ही अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने वाली है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में 70 ऐसी संदिग्ध घटनाएं सामने आईं, जहां स्टाफ ने नकदी छिपाई या सुरक्षा जांच से बचते दिखे। अब तक कथित तौर पर 81 लाख रुपये से ज्यादा बरामद किए गए हैं।
लापता चांदी की ईंटें अभी तक नहीं मिली हैं। 8 आरोपी अभी भी हिरासत में हैं और उनकी अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।