राजपाल यादव के कर्ज का बोझ उतारेंगे गायक अनूप जलोटा, किया ये नेक काम
क्या है खबर?
राजपाल यादव जब से तिहाड़ जेल गए हैं, उनकी मदद के लिए बॉलीवुड एकजुट हो रहा है। पहले सोनू सूद, सलमान खान और गुरु रंधावा समेत कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए थे। अब भजन गायक अनूप जलोटा भी अपना योगदान देने के लिए आगे आए हैं और उन्होंने हास्य अभिनेता को 5 लाख रुपये देने का वादा किया है। बता दें कि राजपाल 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
मदद
"हमें अपने दोस्तों की मदद करनी चाहिए"
गायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "मित्रों, मुझे राजपाल यादव जी के बारे में अभी पता चला है। वह फिलहाल जेल में हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमें अपने दोस्तों की मदद करनी चाहिए। मुझे पता है कि बहुत से लोग मदद के लिए आगे आए हैं। मैं भी उन्हें 5 लाख रुपये भेज रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी।"
वजह
इस काण तिहाड़ जेल में हैं राजपाल यादव
राजपाल चेक बाउंस मामले में अपनी राहत याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद 6 महीने की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। मामला 2010 से जुड़ा है, जब अभिनेता ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्जा लिया। हालांकि, फिल्म फ्लॉप के चलते वह कर्ज नहीं लौटा सके और उनके द्वारा दिए चेक भी बाउंस हो गए थे।