'कोई मिल गया' के बिट्टू की हुई शादी, हिंदू-सिख रीति-रिवाजों से अनुज पंडित शर्मा ने लिए सात फेरे
लेखन अंशिका शुक्ला
आपको 'कोई मिल गया' फिल्म का बिट्टू सरदार याद है? उसी यादगार किरदार को निभाने वाले अभिनेता अनुज पंडित शर्मा ने बीते 23 नवंबर को प्रभजोत से शादी कर ली है।
उनकी शादी में हिंदू और सिख, दोनों ही परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला। अनुज क्रीम रंग की शेरवानी में बेहद शानदार लग रहे थे। दोनों ही इस नई शुरुआत से बेहद खुश नजर आ रहे थे।
कौन हैं अनुज और प्रभजोत?
अनुज अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता भी हैं और अपना प्रोडक्शन हाउस 'पागल पंक्ति फिल्म्स' चलाते हैं।
वह साल 2021 में जियो हॉटस्टार की फिल्म 'बामिनी एंड बॉयज' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'परवरिश सीजन 2' में भी काम किया है।
वहीं, उनकी पत्नी प्रभजोत के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह एक हेल्थ और वेलनेस वेबसाइट की संस्थापक हैं। इसके साथ ही वह फिटनेस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।