अनुभव सिन्हा के पिता का निधन, भावुक पोस्ट कर कहा- घर बड़ा और खाली लगने लगा
क्या है खबर?
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 19 नवंबर को रात करीब 9 बजे निधन हो गया। 20 नवंबर को सुबह 10 बजे वर्सोवा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे अनुभव को गहरा सदमा लगा है और उन्होंने पिता को याद कर भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनके जाने से घर बड़ा और खाली लगने लगा है।
अनुभव
95 साल काफी नहीं होते- अनुभव
अनुभव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'अचानक यूं हुआ कि घर बड़ा लगने लगा और खाली। अचानक यूं हुआ कि अब उनके साथ कोई नई तस्वीरें नहीं होंगी। अचानक यूं हुआ कि अब उनके लिए नई-नई मिठाई ढूंढना बंद हो जाएगा। बाकी सब यथावत रहेगा। उनसे प्यार, उनसे बातचीत, सब वैसा ही रहेगा। ना, सब तो नहीं।'
उन्होंने भावुक होकर कहा कि 95 साल कम नहीं होते, लेकिन काफी भी नहीं होते।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
अचानक यूँ हुआ कि घर बड़ा लगने लगा, और ख़ाली। अचानक यूँ हुआ कि अब उनके साथ कोई नई तस्वीरें नहीं होंगी। अचानक यूँ हुआ कि अब उनके लिए नई नई मिठाई ढूँढना बंद हो जाएगा। बाक़ी सब यथावत रहेगा। उनसे प्यार। उनसे बात चीत। सब वैसा ही रहेगा। ना। सब तो नहीं।
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) November 21, 2026
९५ साल कम नहीं होते पर काफ़ी भी… pic.twitter.com/9nUtrDyV1R
किस्सा
पिता का एक किस्सा याद कर हुए भावुक
अपने माता-पिता का एक किस्सा याद करते हुए अनुभव ने एक कहानी सुनाई, जो उनकी मां अक्सर उन्हें सुनाया करती थीं।
उन्होंने लिखा, 'मां बताती थी, जब पापा उनको देखने गए थे शादी के लिए तो इसरार हुआ कि वो गाना सुनाएं। उन्होंने अपना प्रिय गाना सुनाया था 'छोटी सी ये जिंदगानी रे'। फिर हम भी उनसे अक्सर ये गाना सुनते थे।'
उनके पिता प्रेम के निधन की वजह सामने नहीं आई है।