नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जवाबों से निराश अन्नू कपूर, बोले- बड़े सस्ते और फीके उत्तर दिए
मनोरंजन
हाल ही में दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गोवा में एक इवेंट के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनका ऑन-स्टेज इंटरव्यू उम्मीद के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहा। अन्नू कपूर इस बातचीत को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन नवाजुद्दीन ने उनके सवालों के मुश्किल से ही जवाब दिए। इस वजह से मंच पर बातचीत को आगे बढ़ाना काफी मुश्किल हो गया और वहां का पूरा माहौल बेहद असहज हो गया था।
सिद्दीकी के जवाब बेजान थे- अन्नू कपूर
अन्नू कपूर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पढ़ाई-लिखाई की काफी तारीफ करते हैं, लेकिन उनका कहना है कि एक्टर के जवाब बेहद नीरस थे। यहां तक कि नवाज़ुद्दीन ने अपनी लव लाइफ पर जो एक कमेंट किया, अन्नू कपूर ने उसे 'सस्ता और फीका' तक कह डाला। पूरा सेशन अन्नू कपूर के लिए बहुत निराशाजनक रहा, क्योंकि उन्हें एक जिंदादिल और सच्ची बातचीत की उम्मीद थी।