एंटनी वर्गीस की 'कट्टलन' की OTT रिलीज हुई तय, जानें कब और कहां देख पाएंगे?
मलयालम सिनेमा के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। एंटनी वर्गीस की दमदार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कट्टालन' बहुत जल्द मनोरमामैक्स पर दस्तक देने वाली है।
यह फिल्म मई 2026 में बड़े पर्दे पर आई थी। हालांकि, अभी तक इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही दर्शकों तक पहुंचेगी।
किसने किया है 'कट्टालन' का निर्देशन
फिल्म 'कट्टालन' की कहानी 1995 के दौर की है। इसमें आनाकोली के घने जंगलों में रहने वाले ग्रामीण हाथी के हमलों और गैरकानूनी हाथीदांत तस्करी से बचने के लिए जूझते नजर आते हैं।
पॉल जार्ज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एंटनी के साथ सुनील, कबीर दुहान सिंह, दुशारा विजयन, जगदीश, सिद्दीकी और हनन शाह जैसे कई शानदार कलाकार हैं।
'कट्टालन' बॉक्स ऑफिस पर औसत, मिश्रित प्रतिक्रिया
फिल्म की कहानी जंगली और खूबसूरत नजारों के बीच एक्शन और सस्पेंस का शानदार मिश्रण पेश करती है।
रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं, मगर बॉक्स ऑफिस पर इसके आंकड़े औसत ही रहे। 'ईटाइम्स' ने इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
दर्शकों ने इसके रोमांच को तो पसंद किया, लेकिन कई लोगों को इसमें भावनाओं की कमी महसूस हुई।