'एनोमी' की OTT रिलीज की जानकारी आई सामने, जानें इसे कब और कहां देख सकते हैं आप
मनोरंजन
मलयालम थ्रिलर 'एनोमी' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है। इस फिल्म में भावना फॉरेंसिक एक्सपर्ट जारा फिलिप का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म की कहानी जारा के लापता भाई की तलाश से शुरू होती है। इसी खोज में उसे कुछ ऐसी मौतों का पता चलता है, जिनका संबंध मनोवैज्ञानिक विकारों से है।
जांच को आगे बढ़ाते हुए जारा ऑफिसर जिब्रान (रहमान) के साथ मिलकर काम करती है, जिससे कहानी और भी उलझती और रोमांचक होती जाती है।
'एनोमी' को मिली आलोचकों की तारीफ
आलोचकों ने 'एनोमी' की कहानी के दमदार अंदाज और उसकी भावनात्मक गहराई को खूब सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उतनी सफल नहीं हो पाई।
फिर भी, अगर आपको मनोवैज्ञानिक रहस्य और कुछ नया देखने का शौक है, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।