LOADING...
अन्नू कपूर बोले- बेकाबू हुआ हीरो तो 2 दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली अभिनेत्री
अन्नू कपूर का बॉलीवुड अभिनेताओं पर प्रहार

अन्नू कपूर बोले- बेकाबू हुआ हीरो तो 2 दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली अभिनेत्री

Apr 29, 2026
06:16 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और इस बार उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में फिल्माए जाने वाले अतरंग दृश्यों पर तीखा प्रहार किया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने सिनेमा के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को आड़े हाथों लिया। अन्नू ने दोटूक शब्दों में कहा कि पर्दे पर बोल्ड सीन शूट करना कोई कला नहीं, बल्कि ये अक्सर कलाकारों के लिए असहज स्थितियां पैदा करता है। क्या बोले अन्नू, आइए जानते हैं।

खुलासा

"शूटिंग के दौरान 'कट' बोलने के बाद भी नहीं रुकते थे अभिनेता"

सिद्धार्थ कन्नन से अन्नू ने कहा, "मैंने अपनी आंखों से ऐसी स्थितियां देखी हैं, जो न केवल पेशेवर मर्यादा के खिलाफ है बल्कि सेट पर मौजूद अन्य कलाकारों के लिए बेहद असहज स्थिति पैदा कर देता है। अतरंग दृश्यों के दौरान अभिनेता उत्तेजित हो जाते हैं और निर्देशक के 'कट' बोलने के बाद भी नहीं रुकते। कई लोग ऐसी स्थितियों का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया।"

शूटिंग

भावनाओं में बह गया हीरो- अन्नू

अन्नू बोले, " ऐसी ही एक शूटिंग के दौरान हीरो अपनी भावनाओं में बह गया। 'कट' कहे जाने के बावजूद वो नहीं रुका। उस अभिनेत्री को खुद को छुड़ाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और वो वहां से भाग गई। वह इस घटना से इतनी बुरी तरह डर गई थी कि 2 दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली।" अन्नू ने साफ कहा कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में हमेशा एक मर्यादा बनाए रखी।

Advertisement

दावा

"अगर जरूरत पड़ी तो पीड़ित अभिनेत्री खुद देगी मेरे बयान की गवाही"

अन्नू ने हालांकि इस घटना में शामिल कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अभिनेत्री उनके इस बयान की पुष्टि जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि पुराने दौर में ऐसे सीन फिल्माते समय फिल्म सेट्स पर आज की तरह सुरक्षा के कड़े नियम नहीं होते थे। अन्नू ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शूटिंग चाहे कैसी भी हो, पेशेवर व्यवहार और सहमति का होना सबसे अनिवार्य है।

Advertisement

सहजता

अपनी सह-अभिनेत्री की सहजता का खास ख्याल रखते हैं अन्नू

अन्नू बोले, "हमारे समय में आज की तरह कोई अतरंग दृश्यों के मार्गदर्शक नहीं होते थे। कई बार ऐसे मौके आए, जब रिहर्सल के दौरान लोगों ने स्थिति का गलत फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन मैं हमेशा सचेत रहा हूं। शूटिंग के दौरान मैं अपनी सह-अभिनेत्री की सहजता का भी ख्याल रखता हूं और अक्सर उनसे पूछता हूं, क्या आप ठीक हैं?" अन्नू पिछली बार सनी सिंह और अवनीत कौर अभिनीत फिल्म 'लव की अरेंज्ड मैरिज' में दिखे थे।

Advertisement