ललित मोदी की बायोपिक का ऐलान, कौन निभाएगा IPL के पूर्व कमिश्नर का किरदार?
मनोरंजन
IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी पर बनने वाली बायोपिक अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है और इसकी पटकथा पर काम चल रहा है।
क्रिएटिव टीम की कमान स्नेहा राजानी के हाथों में है, जो पहले सोनी में हेड थीं।
कौन निभाएगा ललित का किरदार?
इसकी कहानी को सही तरीके से बनाने के लिए ललित ने कई इंटरव्यू दिए हैं। यह काम अभी काफी लंबा चलेगा और इसकी बस शुरुआत ही हुई है।
एक दिलचस्प बात यह है कि एक बार लंदन में रणवीर सिंह ने खुद ललित से कहा था कि वे बड़े पर्दे पर उनका किरदार निभाना चाहते हैं।
हालांकि, ललित ने रणवीर की अदाकारी की तो खूब तारीफ की, पर उन्हें नहीं पता कि रणवीर अब भी यह किरदार निभाने को तैयार हैं या नहीं।