नागार्जुन की 100वीं फिल्म में धमाका होगा दोगुना, देवी श्री प्रसाद और तब्बू संग फिर जमेगी महफिल
तेलुगू सिनेमा के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद (DSP) नागार्जुन अक्कीनेनी की 100वीं फिल्म 'किंग100', से जुड़ गए हैं।
इस बात का ऐलान देवी के जन्मदिन पर अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने किया और इस मौके पर फिल्म का एक खास पोस्टर भी जारी किया गया।
'किंग100' के साथ नागार्जुन और देवी की हिट जोड़ी एक बार फिर वापसी कर रही है, जिसने पहले 'मनमाधुडु' और 'मास' जैसी सफल फिल्में दी हैं।
नागार्जुन की 'किंग100' में तब्बू भी आएंगी नजर
'किंग100' में नागार्जुन और तब्बू भी 3 दशकों के बाद एक साथ दिखेंगे। दोनों ने आखिरी बार 1996 में 'निन्ने पेल्लिादाटा' में साथ काम किया था।
हाल ही में तब्बू ने फिल्म की क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। अन्नपूर्णा स्टूडियोज इस फिल्म को बना रहा है, जो नागार्जुन के करियर का एक बड़ा पड़ाव होने वाली है।
जल्द ही दर्शकों को कलाकारों और फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में और जानकारी मिलेगी।