Loading...
'मातृभूमि' के सेट पर सलमान खान की फिटनेस देख हैरान हुए अंकुर भाटिया, किया खुलासा
अंकुर भाटिया ने बताया सलमान खान की फिटनेस का राज

'मातृभूमि' के सेट पर सलमान खान की फिटनेस देख हैरान हुए अंकुर भाटिया, किया खुलासा

Nov 20, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' में सलमान खान के साथ नजर आने वाले अभिनेता अंकुर भाटिया ने उनके साथ काम करने को सपने के सच होने जैसा बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले एक पार्टी में उनकी मुलाकात सलमान से हुई थी। उस वक्त उन्होंने खुद को फैन के बजाय एक अभिनेता के रूप में पेश करने का फैसला किया था। आज उनके साथ काम करना उनके लिए बेहद खास है।

बात

अंकुर ने सलमान के साथ काम करने को सपने जैसा बताया

अंकुर ने कहा, "मैं सलमान को देखते हुए और अपना आदर्श मानते हुए बड़ा हुआ हूं। 'मातृभूमि' मेरे लिए सबसे बड़ा मील का पत्थर है। शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं किसी सपने की दुनिया में जी रहा हूं।"

हालांकि, इसके लिए की गई ट्रेनिंग किसी सपने जैसी बिल्कुल नहीं थी। इससे अभिनेता को यह भी पता चला कि फिटनेस के मामले में सलमान उनसे मीलों आगे हैं।

मुश्किल

अंकुर के लिए सलमान के साथ ट्रेनिंग करने था मुश्किल

अंकुर ने आगे कहा, "हमें ऐसा ट्रेनिंग रूटीन दिया गया था, जिसमें सलमान सर शामिल नहीं थे, लेकिन वह हमारे साथ ट्रेनिंग करना चाहते थे। मैं आपको बता नहीं सकता कि उनके साथ ट्रेनिंग करना कितना मुश्किल था, क्योंकि कोई भी उनके स्टैमिना की बराबरी नहीं कर सकता था। उनका वार्म-अप हमारे वार्म-अप से 3 गुना ज्यादा मुश्किल होता था।"

बता दें इस फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग मुख्य रूप से लद्दाख के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हुई।

ADVERTISEMENT

किस्सा

अंकुर ने साझा किया ट्रेनिंग के दिनों का किस्सा

अंकुर कहते हैं, "जब हमारी ट्रेनिंग खत्म होती, तो मेरी टी-शर्ट पसीने से भीग जाती थी और मैं पूरी तरह थक जाता था। मैं सोचता था कि वह यह सब कैसे कर लेते हैं। यह ट्रेनिंग दिन में 5 घंटे तक चलती थी।"

उन्होंने आगे बताया कि इस ट्रेनिंग में मार्चिंग, रेंगना और आमने-सामने की लड़ाई शामिल थी।

बता दें यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ADVERTISEMENT