LOADING...
अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से अपील- किसी भी मैसेज का जवाब न दें
अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हैक

अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से अपील- किसी भी मैसेज का जवाब न दें

Apr 16, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का 'एक्स' अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए साझा की है। उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक उनका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक वहां से होने वाले किसी भी ट्वीट या मैसेज का जवाब न दें और उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें।

चेतावनी

अंकिता ने यूं किया फैंस को आगाह

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दोस्तों, मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है और मैं फिलहाल इसे रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं। कृपया ध्यान दें कि अगले नोटिस तक उस अकाउंट से होने वाली कोई भी गतिविधि मेरी ओर से नहीं है। जैसे ही अकाउंट वापस ठीक हो जाएगा, मैं आप सभी को अपडेट करूंगी। आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।' अंकिता सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की झलकियां दिखाती रहती हैं।

लोकप्रियता

'पवित्र रिश्ता' से मिली घर-घर में पहचान

अंकिता को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में 'अर्चना' के किरदार से मिली। इस शो ने उन्हें रातों-रात घर-घर में एक मशहूर नाम बना दिया था। अंकिता अक्सर इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने का मौका देने के लिए निर्माता एकता कपूर का आभार व्यक्त करती नजर आती हैं। शो टेलीविजन पर बेहद सफल रहा और इसने अंकिता के साथ-साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी इंडस्ट्री में मजबूती से स्थापित किया। अंकिता-सुशांत की जोड़ी खूब हिट हुई।

Advertisement

जलवा

अंकिता 'लाफ्टर शेफ्स' में बिखेर रहीं जलवा

बता दें कि अंकिता ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। इस जोड़ी को दर्शकों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में एक साथ देखा था, जहां उनके आपसी तालमेल और खेल की काफी चर्चा हुई थी। अंकिता कई टीवी शोज और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वर्तमान में वो कुकिंग और कॉमेडी से भरपूर रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' में अपनी कुकिंग स्किल्स और मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

Advertisement