Loading...
सुशांत-अंकिता को देखने के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़, अभिनेत्री बोलीं- हमारा रिश्ता बहुत शानदार था
सुशांत-अंकिता की जोड़ी के दीवाने थे लोग

सुशांत-अंकिता को देखने के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़, अभिनेत्री बोलीं- हमारा रिश्ता बहुत शानदार था

Nov 20, 2026
04:58 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में नेहा धूपिया के पॉडकास्ट पर अपनी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें 'पवित्र रिश्ता' के लिए फोन आया, तब वह निजी और पेशेवर जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। काम न मिलने के कारण उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। वहीं इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।

याद

अंकिता ने किया संघर्ष के दिनों को याद

अंकिता ने भावुक होते हुए कहा, "मैं आपको बता नहीं सकती कि वह कैसा एहसास था, क्योंकि वह बहुत ही अच्छा एहसास था। इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि उस समय मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हो रहा था और मेरे पिता मुझे वापस घर ले जाने के लिए आए हुए थे और उसी दौरान मुझे 'पवित्र रिश्ता' से कॉल आया। उसके बाद, मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।"

प्यार

अंकिता-सुशांत पर लोगों ने ऐसे बरसाया था प्यार

अंकिता ने आगे कहा, "मै, सुशांत और एक अन्य व्यक्ति मुंबई में 'लालबागचा राजा' का आशीर्वाद लेने के लिए टैक्सी से जा रहे थे और जैसे ही हम वहां पहुंचे, लोगों ने हमें घेर लिया। हमारा रिश्ता इतना मशहूर हो गया था कि लोग हमारे चारों ओर जमा हो गए। हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। हम आम लोग थे। हम बस मेहनत कर रहे थे और हमें पता नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है।"

ADVERTISEMENT

शो

कब शुरू हुआ था 'पवित्र रिश्ता'?

अंकिता कहती हैं, "मेरा किरदार 'अर्चना' आज भी लोगों के दिलों में बसा है। मैं बेहद खुश थी। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया है और यकीन मानिए, मुझे आज भी 'पवित्र रिश्ता' पर उतना ही गर्व है, जितना उस दिन था, क्योंकि उस शो ने मुझे सब कुछ दिया। सब कुछ।"

'पवित्र रिश्ता' जून 2009 में शुरू हुआ और अपने दौर के सबसे लोकप्रिय हिंदी टीवी धारावाहिकों में से एक बन गया था।

ADVERTISEMENT