NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शादी से कुछ दिन पहले चोटिल हुईं अंकिता लोखंडे, मिली बेड रेस्ट की हिदायत
    अगली खबर
    शादी से कुछ दिन पहले चोटिल हुईं अंकिता लोखंडे, मिली बेड रेस्ट की हिदायत
    शादी की तैयारियों के बीच चोटिल हुईं अंकिता लोखंडे

    शादी से कुछ दिन पहले चोटिल हुईं अंकिता लोखंडे, मिली बेड रेस्ट की हिदायत

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 08, 2021
    07:02 pm

    क्या है खबर?

    अंकिता लोखंडे पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन उनके जीवन के इस खास दिन से जुडीं नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

    फैंस भी अंकिता की शादी से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच अब ऐसी खबर आई है, जिससे अंकिता के प्रशंसकों का दिल टूट जाएगा। दरअसल, अंकिता के साथ एक दुर्घटना हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    सुझाव

    डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अंकिता के पैर में मोच आ गई थी। दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है।

    अंकिता के पैर में चोट लगने की वजह का पता नहीं चल पाई है। अब उनके फैंस को चिंता सता रही है कि अंकिता अपनी शादी तक पूरी तरह से ठीक हो भी पाएंगी या नहीं।

    जश्न

    अंकिता ने शेयर किया था अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो

    अंकिता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया, जो बहुत प्यारा है। वीडियो में अंकिता और विक्की जैन दोनों मुण्डावर बांधे नजर आ रहे हैं।

    दोनों के चेहरे की खुशी यह बयां कर रही है कि वे साथ जीवन बिताने के लिए कितने खुश हैं। उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी मराठी रीति-रिवाज से हो रही है।

    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे 12-14 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।

    जानकारी

    शुरू हो चुकी हैं रस्में

    बीते हफ्ते अंकिता-विक्की की शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। पिछले महीने के अंत में अंकिता ने इंडस्ट्री में अपने सभी दोस्तों को बैचलरेट पार्टी दी थी, जिसमें सृष्टि रोड़े, अमृता खानविल्कर, मृणाल ठाकुर और रश्मि देसाई समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

    रिश्ता

    विक्की से पहले सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं अंकिता

    विक्की से पहले अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों के प्यार के किस्से बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में मशहूर थे, लेकिन अचानक उनके इस रिश्ते ने दम तोड़ दिया।

    इसके बाद अंकिता टूट गई थीं। दोनों 2016 में अलग हो गए थे।

    एक इंटरव्यू में अंकिता ने बताया कि सुशांत से ब्रेकअप होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। इस दौरान उन्हें एक साथी के रूप में विक्की का साथ मिला।

    सहारा

    दर्द में अंकिता के हमदम बने थे विक्की

    विक्की जैन पेशे से बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार मिले और फिर दोनों को प्यार हो गया।

    दोनों के रिश्ते की डोर तब बंधी थी, जब अंकिता, सुशांत के साथ हुए ब्रेकअप से उबर रही थीं। दर्द के उस दौर में विक्की ने अंकिता का पूरा साथ दिया था। यह खुलासा खुद अंकिता ने किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    अंकिता को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। अंकिता ने फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह फिल्म 'इति' में विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आ सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी जगत की खबरें
    अंकिता लोखंडे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल
    ऐपल WWDC 2025 9 जून से होगा आयोजित, कब और कैसे देख सकेंगे आप? ऐपल
    IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    कब शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग? सारा अली खान
    यशराज ने की अपनी पहली वेब सीरीज की घोषणा, बाबिल खान को भी मिला मौका भोपाल
    केएल राहुल का हाथ थामे 'तड़प' के प्रीमियर में पहुंचीं अथिया शेट्टी केएल राहुल
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेगा शबाना का अनदेखा अवतार, घटाया 10 किलो वजन करण जौहर

    टीवी जगत की खबरें

    'MTV लव स्कूल' से लोकप्रिय हुए जगनूर अनेजा का निधन सोशल मीडिया
    'द कपिल शर्मा शो' के खिलाफ FIR दर्ज, अदालत की अवमानना का आरोप मध्य प्रदेश
    'बिग बॉस OTT' के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए शमिता शेट्टी और राकेश बापट मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो जारी, इन चार प्रतियोगियों के नाम पर लगी मुहर मनोरंजन

    अंकिता लोखंडे

    जल्द आएगा सुशांत और अंकिता के 'पवित्र रिश्ता' का दूसरा सीजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा टीवी शो
    'बिग बॉस 15' का हिस्सा हो सकती हैं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और अंकिता लोखंडे मुंबई
    सुशांत के कारण छोड़ी थीं 'बाजीराव मस्तानी' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में- अंकिता लोखंडे मुंबई
    अंकिता लोखंडे को दो बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा, खुद किया खुलासा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025