NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'इति' में लीड रोल में नजर आ सकती हैं अंकिता लोखंडे
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'इति' में लीड रोल में नजर आ सकती हैं अंकिता लोखंडे

    विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'इति' में लीड रोल में नजर आ सकती हैं अंकिता लोखंडे

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 22, 2021
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    अंकिता लोखंडे टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें छोटे पर्दे पर कई सीरियल्स में देखा गया है।

    अंकिता ने कई फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि अंकिता अभिनेता विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'इति' में लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

    खबरों की मानें तो अंकिता ने विवेक की इस फिल्म को साइन कर दिया है।

    आइए जानें पूरी खबर।

    जानकारी

    बड़े पर्दे पर पहली बार लीड रोल में दिखेंगी अंकिता

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता ने एक बड़ी फिल्म को साइन कर लिया है। वह विवेक की फिल्म 'इति' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।

    सूत्र ने कहा, "अंकिता फिल्म 'इति' में लीड रोल में दिखेंगी। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म होगी, जिसे प्रेरणा अरोड़ा ने पिछले साल घोषित किया था। फिल्म एक लड़की के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपनी मर्डर की गुत्थी खुद सुलझाती है।"

    बड़े पर्दे पर पहली बार अंकिता लीड रोल में दिखेंगी।

    सूचना

    अंकिता को फिल्म में मिली भूमिका आई पंसद

    सूत्र ने आगे बताया कि जब मेकर्स एक अच्छे परफॉर्मर की तलाश कर रहे थे, तब उन्होंने अंकिता से संपर्क किया था। इसके बाद अंकिता को यह भूमिका पंसद आई।

    बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शिमला में शुरू होने वाली थी।

    कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से बिगड़े हालात के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी हो रही है।

    जानकारी

    फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ अभिनय करते दिखेंगे विवेक

    फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ विवेक इसमें अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल मिश्रा करने वाले हैं।

    विवेक ने फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अनुभव साझा किया था।

    उन्होंने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था, "फिल्म में रहस्यमयी किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं। मेरे कैरेक्टर का नाम प्रभु सिंह है, जो फिल्म में एक अहम किरदार है। यह एक ऐसा रोल है, जिसे मैंने कभी नहीं निभाया है।"

    जानकारी

    फिल्म से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन करेंगे डेब्यू

    इस फिल्म से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। पिछले साल फिल्म से राजीव का फर्स्ट लुक सामने आया था। राजीव इस फिल्म में रोहित वर्धन के किरदार में नजर आएंगे।

    करियर

    ऐसा रहा है कि अंकिता का फिल्मी सफर

    अंकिता एकता कपूर की सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के बाद लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री बन चुकी थीं।

    इसमें उन्होंने अर्चना की भूमिका निभाई थी और उनके अपोजिट किरदार में दिवंगत अभिनेता सुशांत नजर आए थे।

    अंकिता ने 2019 में फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड फिल्मों में अपना कदम रखा था। इसके अलावा अंकिता को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' में एक सहायक कलाकार के रूप में देखा गया था।

    'इति' अंकिता की तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    विवेक ओबेरॉय

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी मुंबई
    महाराष्ट्र कर्फ्यू: सरकार के नए आदेश के बाद इन फिल्मों की शूटिंग होगी बाधित महाराष्ट्र
    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह मुंबई
    अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया ने 'एक विलेन रिटर्न्स' के गोवा शेड्यूल की शूटिंग की शुरू गोवा

    सोशल मीडिया

    तथ्य और मजाक में समझ आए फर्क, इसलिए पोस्ट्स पर लेबल्स दिखाएगी फेसबुक फेसबुक
    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी लंदन
    करीना कपूर ने 26 हजार रुपये का मास्क पहनकर किया लोगों को जागरूक बॉलीवुड समाचार
    क्लबहाउस ऐप का इस्तेमाल करने जा रहे हैं? पहले जान ले ये बातें क्लबहाउस ऐप

    मनोरंजन

    कोरोना प्रकोप के कारण सोनू सूद ने ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग रखी ट्विटर
    BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद मुंबई
    पंजाब में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद, मुख्यमंत्री अमरिंदर ने किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'दोस्ताना 2' को क्यों नहीं किया जा रहा शूट? मुंबई

    विवेक ओबेरॉय

    'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक में इस बिजनेसमैन के किरदार में होंगे बोमन ईरानी नरेंद्र मोदी
    'पीएम नरेंद्र मोदी' में गोधरा कांड दिखाने के लिए ट्रेन की बोगी को लगाई गई आग नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में विवेक ओबेरॉय के 9 अलग-अलग लुक, देखें तस्वीरें नरेंद्र मोदी
    VIDEO: 'पीएम नरेंद्र मोदी' के ट्रेलर में दिखी प्रधानमंत्री के जीवन की हर यात्रा की झलक नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025