Loading...
वरुण धवन की भतीजी की फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' कब आएगी? एकता कपूर हैं निर्माता
अंजिनी धवन की 'बिन्नी एंड फैमिली' की रिलीज टली

वरुण धवन की भतीजी की फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' कब आएगी? एकता कपूर हैं निर्माता

Aug 29, 2024
05:14 pm

क्या है खबर?

संजय त्रिपाठी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर इसकी निर्माता हैं। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है, क्योंकि इसके जरिए सिद्धार्थ धवन की बेटी और वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन महज 20 की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया है।

बिन्नी एंड फैमिली

कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

'बिन्नी एंड फैमिली' के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फिल्म अब 20 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 30 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। एकता ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी है।

'बिन्नी एंड फैमिली' में पंकज कपूर और राजेश कुमार जैसे दिग्गज सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

शिवपुरी हिमानी और नमन त्रिपाठी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT