Page Loader
अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में खरीदा नया घर, जानिए इसकी कीमत    
अंजलि अरोड़ा ने खरीदा करोड़ों का घर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anjimaxuofficially)

अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में खरीदा नया घर, जानिए इसकी कीमत    

Dec 08, 2023
04:14 pm

क्या है खबर?

'कच्चा बादाम' गाने पर डांस कर रातों-रात मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी न किसी कारण खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। इस बार वह अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में अंजलि ने महज 24 साल की उम्र में एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत सुनकर आप सबके होश उड़ने वाले हैं। अंजलि ने यह घर दिल्ली में खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ बताई जा रही है।

अंजलि

8 करोड़ रुपये की मालकिन हैं अंजलि 

अंजलि ने अपने घर का नाम अरोड़ा हाउस रखा है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नए घर में गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में अंजलि ने लिखा, 'आखिरकार मैंने अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया। शुक्र है तेरा भगवान।' इससे पहले उन्होंने एक गाड़ी खरीदी है, जिसे उन्होंने अपने मां-पापा को उपहार में दिया था। अंजलि लगभग 8 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें